ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
सामाजिक विज्ञान विषय के विभिन्न पहलुओं पर किया गया विचार मंथन।
अल्मोड़ाः जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जिला एकेडमिक संदर्भ समूह की सामाजिक विज्ञान विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला हुई। जिसमें सामाजिक विज्ञान विषय के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कहा गया कि यह विषय देश व विदेश के परिवेश की जानकारी देने में काफी सहायक सिद्ध होता है।
डायट के प्रभारी प्राचार्य गोपाल सिंह गैड़ा ने कहा कि कार्यशाला में निर्मित संदर्भ साहित्य जनपद के छात्रों के लिए उपयोगी होगा।
क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ सीएस चौहान ने नौ देवल, बमनस्वाल मंदिर समूह व नारायण काली मंदिर समूह के पुरातात्विक महत्व के बारे जानकारी दी।
इस अवसर पर वहां महेन्द्र भण्डारी, डॉ पूरन चन्द्र जोशी, रमेश सिंह रावत, डॉ प्रकाश पंत, डॉ विजय पंत, डॉ सतीश भट्ट, अनंता आदि लोग मौजूद रहे।







