बद से बदतर होता पश्चिम बंगाल, कानून व्यवस्था कटघरे में..!

Spread the love

पंकज सीबी मिश्राः प्रभारी सम्पादक जौनपुर ( यूपी )

बद से बदतर होता पश्चिम बंगाल, कानून व्यवस्था कटघरे में..!

             उत्तर प्रदेश संवाद ( पंकज सीबी मिश्रा ) : पश्चिम बंगाल में लगातार हिंसा और रेप के मामलों नें राज्य को क्राइम राज्य बना डाला है। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के लिए शर्म से स्तीफा दे देने जैसे हालात बन रहें किन्तु वामपंथी चोला ओढ़े बांग्लादेशी घुसपैठियों के हमदर्द बनें घूम रहें हुकमरान पश्चिम बंगाल को नर्क बना कर ही दम लेंगे। बीते दिनों एक महिला डॉक्टर की रेप और नृशन्स हत्या के मामलें से अभी बंगाल सुलग ही रहा था कि दिवाली पर अलीपुरद्वार के फालाकाटा में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना हुई जिसमें सूत्रों के मुताबिक 24 घंटे के अंदर पुलिस ने एक दूसरे युवक को गिरफ्तार किया है पर उससे पहले मुख्य आरोपी को ग्रामीणों नें पेड़ से बाधकर पीटा जिससे उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। उधर, इलाके में भारी तनाव है। स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। टायर जला कर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। फालाकाट में सुबह से ही हो रहे हैं प्रदर्शन नें शनिवार की सुबह उग्र रूप धारण कर लिया। तब से ही इलाके के लोग गुस्से में है और लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीण पूरे गांव में घूम-घूम कर नारे लगा रहे हैं और आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीण इथोलबाड़ी से फालाकाटा जाने वाली मुख्य सड़क को भी अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फालाकाटा थाना अंतर्गत एक गांव में शुक्रवार की दोपहर एक नाबालिग़ जिसकी उम्र 5 से 7 के बीच बताई जा रही, बच्ची घर के सामने खेल रही थी। माता-पिता खेती करने गए थे। वे घर लौटे और बच्ची को न देखकर तलाश की। स्थानीय लोगों की मदद से लड़की को ढूंढा गया, लेकिन तब उसके शरीर में जान नहीं बची थी। बच्ची का शव तालाब के किनारे मिला और रेप और हत्या के आरोप लगे तथा आरोपियों की तलाश शुरू हुई।शिनाख्त और कुछ चस्मदिदो के मुताबिक एक आरोपी को पकड़ लिया गया और पेड़ में बांधा और पीट-पीटकर मार डाला गया। आरोप है कि आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गए थे और फिर रेप कर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने घटना में शामिल होने के आरोप में एक युवा पड़ोसी को पकड़ लिया और उसे पेड़ से बांध दिया। पिटाई सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई तो विरोध हुआ। कई देर के बचाव के बाद आरोपी को अस्पताल ले जाया गया। जहां आरोपी को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस सूत्र के मुताबिक उस घटना में एक अन्य युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी युवक को अलीपुरद्वार जिला अदालत में पेश किया।। स्थानीय लोगों के एक वर्ग ने दावा किया कि बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। वकील ने दोषी को सजा देने की मांग की। दूसरी ओर, अलीपुरद्वार मामले पर राजनीतिक प्रतिक्रिया होने लगी है। विपक्ष ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए हैं। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

                उधर पश्चिम बंगाल में ही बीते 6 अक्टूबर को दक्षिण 24 परगना जिले में नहर में मिली लड़की की लाश पर बरुईपुर एसपी पलाश चंद्र धाली ने कहा था , ‘एक नाबालिग लड़की की लाश मिली थी जिसके बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा था। हमने कानून व्यवस्था को नियंत्रित कर लिया है। रेप की आशंका है जाँच करवाई जा रही। को एक व्यक्ति हिरासत में लिया गया है। एसपी धाली ने कहा, ‘शुक्रवार शाम लड़की बाहर गई थी, जब वह रात 8 बजे तक घर नहीं लौटी तो परिवार ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शनिवार को मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच के बाद आज हमने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, उसने कहा कि उसने लड़की को मार दिया है। पुलिस ने कहा कि हमारी सरकार ऐसे मामलों को लेकर बहुत गंभीर है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर पश्चिम बंगाल में यह एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दक्षिण 24 परगना जिले में नाबालिग लड़की के साथ कथित बलात्कार किया गया। इसके बाद उसे मार दिया गया। पीड़िता का शव बरामद हुआ है। मृतका की चाची का कहना है कि नाबालिग लड़की के शरीर पर कई चोटें हैं, हाथ-पैर टूटे हुए थे। वह ट्यूशन से वापस आते समय लापता हो गई थी।

  • Related Posts

    माफियाओं और उनके आकाओं पर कार्यवाही हो-रघुठाकुर

    Spread the love

    Spread the love  राजकुमार कुम्भज                                          जवाहरमार्ग, इन्दौर        …

    भारत का चिकित्सीय क्षेत्र (Medical Sector) बहुत जल्द पतन की कगार पर है।भारतीय संसदीय समिति ने इसे स्पष्ट रूप से स्वीकार किया है।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता कानपुरः अवधेश प्रताप सिंह                                              …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    • By User
    • November 17, 2026
    • 13 views
    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    • By User
    • November 17, 2026
    • 11 views
    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    • By User
    • November 17, 2026
    • 9 views
    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

    • By User
    • November 17, 2026
    • 5 views
    जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

    उत्तर प्रदेश में अखिलेश भी हिन्दुत्व की राह पर

    • By User
    • November 17, 2026
    • 17 views
    उत्तर प्रदेश में अखिलेश भी हिन्दुत्व की राह पर

    मध्य प्रदेश : तबादला उद्योग से तबादला फैक्ट्री तक

    • By User
    • November 17, 2026
    • 8 views
    मध्य प्रदेश : तबादला उद्योग से तबादला फैक्ट्री तक