काव्य रत्न डॉ. रामबली मिश्र, वाराणसी।
शायरी (सजल )
मिला प्यार मुझको सदा बाँटने को।
इसे बाँटना है जगत नापने को।
मुसाफिर बना मैं विहँसता रहूँगा।
चलूंगा अकेला स्वयं पालने को।
सदा शांत मन से दिलेरी दिखाते।
बहूँगा पवन बन प्रलय टालने को।
न कोई दुखी हो यही कामना है।
रहेगी फकीरी सजल ढालने को।
न नौबत कभी हो मिले कंस कायर।
रहेंगे सदा कृष्ण मधु चापने को।
कुसंगति मिटेगी अगर प्रेम जागे।
मिले हाथ खाईं सदा पाटने को।
सदा प्रीति वर्षा दिखे हर्ष मंजर।
बचेगी न लंका कभी जारने को।









