ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
ओवर लोडिंग में दो बसों का चालान और एक सीज।
अल्मोड़ाः पुलिस व परिवहन विभाग ने ओवरलोडिंग में दो बसों का चालान किया और एक बस को सीज किया है।एआरटीओ अनीता चंद ने बताया कि अल्मोड़ा के साथ ही सोमेश्वर, रानीखेत और लमगड़ा आदि क्षेत्रों में अलग-अलग टीमें गठित कर अभियान चलाया गया। इस दौरान अठारह वाहनों के चालान यातायात के नियमों का उल्लघंन करने के आरोप में किए गए। उन्होंने कहा कि अभियान की वजह से बड़े पैमाने पर होने वाली ओवरलोडिंग के मामले सामने नहीं आए। अधिकतर मामलों में एक या दो सवारी वाले ओवरलोड के मामले ही सामने आए।







