भाजपा प्रत्याशी ने दशज्यूला क्षेत्र पहुंचकर मांगा आशीर्वाद। 

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

भाजपा प्रत्याशी ने दशज्यूला क्षेत्र पहुंचकर मांगा आशीर्वाद। 

                          ऊखीमठः केदारनाथ उप चुनाव की तारीख नजीदक आते ही भाजपा ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने दशज्यूला क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर जनता से विजयी का आशीष मांगा तो दूसरी ओर रुद्रप्रयाग विधायक व विधानसभा संयोजक भरत सिंह चौधरी ने मद्महेश्वर घाटी पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट देने की अपील की। साथ ही भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी जनता को सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

शनिवार को केदारनाथ उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल दशज्यूला क्षेत्र पहुंची। जहां उन्होंने बेंजी कांडई स्थित कार्तिक स्वामी व महड़ गांव स्थित प्राचिन चंडिका शिव शक्ति मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर क्षेत्र व प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के तलगढ़, कोखंडी, आगर, बेंजी कांडई, क्यूडी मलास, इशाला, जरम्वाड, ढुंग, महड़, थपलगांव, बोरा, जग्गी कांडई सहित कई गांवों का भ्रमण किया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जगतोली में मिनी स्टेडियम के लिए एक करोड़ व महड़ मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए २५ लाख की स्वीकृति दी गई है। जबकि बहुप्रतिक्षित कोटखाल-बेंजी कांडई मोटरमार्ग को रुद्रप्रयाग-उडामांडा मार्ग से जोडऩे के लिए मिसिंग लिंक का कार्य भी किया जा रहा है। कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं को गति देने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। दूसरी ओर विधायक भरत सिंह चौधरी ने मद्महेश्वर घाटी के रांसी, राउंलैक, बुरुआ, गैड़, गडगू, मनसूना तथा पाली फापंज आदि गांवों में पहुंचकर जनसंपर्क करते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। जबकि भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकतात्र कुलदीप रावत ने प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के साथ केदारघाटी के रामपुर, फाटा, बडासू, सीतापुर आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। जबकि राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट ने कालीमठ के चौमासी, जालतल्ला, जाल मल्ला आदि गांवों का भ्रमण कर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, जिपंस सविता भंडारी, शीला रावत, भाजपा नेता कुलदीप नेगी आजाद, पंकज भट्ट, हीरा सिंह नेगी, राजेंद्र नेगी, विजयपाल कठैत, सतवीर जग्गी, दीपक नेगी, प्रधान हेमा कांडपाल, जयवद्र्धन कांडपाल, उमेश कांडपाल, चंद्रवीर, मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन भट्ट, मगन नेगी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विमल बिष्ट, बिमला बत्र्वाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष दुर्गा करासी, राकेश रावत, पूर्व प्रधान रणवीर सिंह वासकंडी, प्रधान अमित प्रदाली, पूर्व प्रधान आशा कांडपाल, चंडी सेमवाल समेत युवक मंगल दल व महिला मंगल दलों के लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

    अब जुमलों के झांसों में नहीं आने वाली उत्तराखंड की जनता 

    Spread the love

    Spread the love  सूर्यकांत धस्माना  वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस उत्तराखंड                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   अमित शाह की रैली को सूपर…

    कांग्रेस आधिकारिक तौर पर भाजपा का जनसंपर्क विभाग है!!

    Spread the love

    Spread the love  अवधेश प्रताप सिंह कानपुर, उत्तर प्रदेश                             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)         …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि