केदारनाथ की जनता इस बार भाजपा को चुनाव हराकर सबक सिखाने वाली है । – मनोज रावत

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

केदारनाथ की जनता इस बार भाजपा को चुनाव हराकर सबक सिखाने वाली है । – मनोज रावत

              ऊखीमठः   उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत ने कालीमठ घाटी के विभिन्न गाँवों मे जनसंपर्क और नुक्कड सभाऐं की। चौमासी,जाल तल्ला,जाल तल्ला, चिलौण्ड, खोन्नू, कोटमा, कविल्ठा, और कालीमठ में पहुँचकर कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की ।

आज सुबह चुनाव प्रचार कि शुरुआत जाल मल्ला से की गई। जनसंपर्क के दौरान भारी जनसमर्थन कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को मिला। जन संपर्क के दौरान उन्होने कहा कि उन्हें केदारनाथ की जनता का आर्शिवाद उन्हे मिल रहा है। और वो इस बात के लिए आशवस्त है कि कांग्रेस पार्टी को भारी मतों से केदारनाथ की जनता चुनावों में जिताने वाली है। धामी सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होने कहा कि केदारनाथ की शिला कहाँ है ,केदारनाथ का सोना कहाँ है जनता सरकार से सवाल कर रही है। आखिर केदारनाथ की यात्रा कहाँ डाईवर्ट की गई। इसका जवाब धामी जी तो नहीं दे पा रहे हैं। लेकिन केदारनाथ की जनता इन चुनावों में सरकार को जवाब देगी और कांग्रेस को विजयी बनाएगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक गुजराती कंपनी को यात्री रजिस्ट्रैशन का ठेका दिया गया। और उस कंपनी को लाभ पहुँचाने के लिए यात्रा को बाधित किया गया। वही दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और गढवाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद प्रत्याशी ने गांधीनगर, चुन्नी मंगोली पैंज, करोखी, भटवाडी में जनसम्पर्क और नुक्कड सभाऐं की। इस दौरान उनको सुनने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे। अपनी विशेष शैली में गढवाली भाषा के संबोधन के जरिए अपनी बात ग्रामिणों के सामने गणेश गौदियाल जी ने रखी ।

अपने संबोधन में उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसी पार्टी है जो समाज के हर वर्ग के लिए काम करती रही है। लेकिन भाजपा पूंजीपतियों के साथ खडी दिखाई देती है । उन्होने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो संसाधन आप लोगों के है उन्हे भी सरकार पूंजीपतियों को बेचने का काम कर रही है ।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले सुनियोजित तरीके से केदारनाथ की यात्रा को प्रभावित किया। और षडयंत्र रच कर यात्रा को किसी दूसरे स्थान डाईवर्ट किया ।जिससे यहाँ के स्थानीय लोगों के सामने अब रोजी रोटी का संकट आ खड़ा हो गया है। सरकार यहीं पर नहीं रुकी मुख्यमंत्री धामी ने केदारनाथ मंदिर की शिला को दिल्ली में स्थापित किया । और हक हकूक धारियों के हकों पर डाका डालने का काम किया । केदार विरोधी भाजपा सरकार यहीं नहीं रुकी उन्होने केदारनाथ मंदिर को दान किए गए सोने की भी चोरी की है ।

उन्होंने लोगों से अपील की कि चुनाव के समय भाजपा महिला समूहों को लालच देगी। कई तरह के प्रलोभन देगी लेकिन इन प्रलोभन में ना आने का आग्रह गणेश गौदियाल जी ने किया। उन्होने चेताया कि अगर इस बार भाजपा के जाल में फंस गए तो बच्चों के भविष्य पर संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होने कहा अब भाजपा 2047 में विकसित भारत का सपना दिखा रही है। ये उसी जुमले की तरह है जैसे 15 लाख खाते में आने की बात भाजपा सरकार ने की थी। अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली भाजपा जनता के पुराने दिन ही लौटा दे तो बेहतर होगा।

उन्होंने भाजपा की प्रत्याशी आशा नौटियाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष है लेकिन अंकिता हत्याकांड़ पर एक शब्द नहीं बोलीं ।वो ये तय करे की उनकी निष्ठा पार्टी के प्रति ज्यादा है या फिर उत्तराखण्ड की जनता के लिए ।

  • Related Posts

    अब जुमलों के झांसों में नहीं आने वाली उत्तराखंड की जनता 

    Spread the love

    Spread the love  सूर्यकांत धस्माना  वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस उत्तराखंड                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   अमित शाह की रैली को सूपर…

    कांग्रेस आधिकारिक तौर पर भाजपा का जनसंपर्क विभाग है!!

    Spread the love

    Spread the love  अवधेश प्रताप सिंह कानपुर, उत्तर प्रदेश                             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)         …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि