ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
सरयू-सेराघाट पंपिंग योजना को सीएम की मंजूरी।
अल्मोड़ाः अल्मोड़ा नगर के लिए लंबे समय से प्रस्तावित सरयू-सेराघाट पंपिंग योजना को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंजूरी दे दी है।
नगर और आस-पास के गांवों में चल रही पेयजल की किल्लत दूर होगी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने योजना की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश सचिव पेयजल को दे दिए हैं।
पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, धर्मेन्द्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष अमित शाह, कैलाश गुरुरानी,अजय वर्मा,बीना नयाल, दर्शन रावत, लीला बोरा आदि ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।








