ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें वाहन चालक : एआरटीओ।
बागेश्वरः प्रभारी एआरटीओ हरीश रावल ने टैक्सी यूनियन के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा।ओवरलोड यात्री न बैठाने और तय किराए से ज्यादा पैसे न लेने के निर्देश दिए।
रविवार को नगर के एक होटल में आयोजित बैठक में चालकों किराया,भाड़ा बढ़ाने की मांग की। जिस पर शासन से पत्राचार करने का निर्णय लिया गया। प्रभारी एआरटीओ ने कहा कि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चालकों का यातायात नियमों के प्रति जागरूक जागरूक होना और उसका कड़ाई से पालन करना बहुत जरूरी है। उन्होंने वाहनों के पेपर दुरुस्त रखने, शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवरलोडिंग न करने और मनमाने तरीके से किराया न लेने को कहा।
इस अवसर पर वहां पर दयाल सिंह,इंद्र बोरा, हरीश कुंवर, कुंदन भण्डारी, अरविंद खेतवाल, पुष्कर सिंह, विवेक कोरंगा, कुंदन कनवाल आदि लोग मौजूद थे।








