काव्य रत्न डॉ. रामबली मिश्र, वाराणसी, उ. प्र.।
खुला समर्थन
सच्चाई का खुला समर्थन।
न्यायोचित कार्यों का वन्दन।
सदा तिलांजलि देना प्यारे!
जो झूठे गंदे घृण-क्रंदन।
करना है सहयोग उसी का।
जो निर्दोष हृदय प्रिय नंदन।
जिसे देख करुणा जग जाये।
हो केवल उसका अभिनंदन।
कसकर कमर चलो बन साथी।
जो भोला अति मोहक चन्दन।








