काव्य रत्न डॉ. रामबली मिश्र, वाराणसी, उ. प्र.।
पहला प्यार पहला दुख
पहला प्यार दुखद तब होता।
नैतिक मूल्य जहर जब बोता।
यह जीवन का दिव्य धरोहर।
बिन समझे मन इसको खोता।
जिसने इसको पहचाना है।
सदा सुखी मन कभी न रोता।
किन्तु टूटता प्रथम प्यार जब।
व्यग्र अधीर नहीं मन सोता।
निद्रा दूर भागती मन से।
हो अशांत दिल प्रति पल रोता।
जो हल्के में इसको लेता।
विष दरिया में खाता गोता।
पहला प्यार अमोल रतन है।
जो जाने वह कभी न खोता।








