ऊखीमठः विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी मनोज रावत ने आज अगस्त्यमुनि ब्लॉक के विभिन्न गाँवों में जनसम्पर्क और नुक्कड़ सभाऐं की।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।           

                     ऊखीमठः विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी मनोज रावत ने आज अगस्त्यमुनि ब्लॉक के विभिन्न गाँवों में जनसम्पर्क और नुक्कड़ सभाऐं की। इस दौरान क्षेत्र के उन्हे लोगों का अपार जनसमर्थन मिला। अपनी नुक्कड़ सभाओं में राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल खडे करते हुए उन्होने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो चुकी है श। सरकार,सरकारी नौकरियाँ नहीं निकाल रही है जिससे लोगों की सरकार नौकरी में जाने की उम्र निकलती जा रही है।

सरकार पर प्रहार करते हुए उन्होने कहा कि धामी सरकार ने पानी के धारों पर भी टैक्स लगा दिया है जिससे अब पहाड़ के लोगों के ढाबों और होटलों का रोजगार प्रभावित होगा। उन्होने कहा ये तानाशाही ही है कि कोई पानी पर भी टैक्स लगा दे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कटघरे में खड़ा करते हुए उन्होने कहा कि सी एम का ये घमंड़ ही है कि वो केदार शिला दिल्ली ले गए और केदारनाथ दिल्ली में बनाने की बात कर रहे हैं।

उन्होंने पलायन की बात करते हुए उदाहरण देते हुए बताया कि टेमरिया गाँव के कपिल शर्मा खेती कर के 10 लोगों को रोजगार दे रहे हैं। लेकिन सरकार की नितियाँ बना रही है जिससे स्थानीय उघमियों की परेशानियाँ बढ रही है। और वो पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जंगली जानवर हमारी खेती को बर्बाद कर रहे हैं। लेकिन सरकार अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं ढूंढ पाई है। जबकि करोड़ों रुपए सरकार ने कंपनियों पर फूंक दिए लेकिन समाधान नहीं निकला।

नुक्कड सभाओं और जनसम्पर्क के दौरान उनके साथ बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटौला और सांसद  प्रदीप टम्टा भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अब जुमलों के झांसों में नहीं आने वाली उत्तराखंड की जनता 

    Spread the love

    Spread the love  सूर्यकांत धस्माना  वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस उत्तराखंड                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   अमित शाह की रैली को सूपर…

    कांग्रेस आधिकारिक तौर पर भाजपा का जनसंपर्क विभाग है!!

    Spread the love

    Spread the love  अवधेश प्रताप सिंह कानपुर, उत्तर प्रदेश                             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)         …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि