काव्य रत्न डॉ. रामबली मिश्र, वाराणसी, उ. प्र.।
प्रिय परिवार
मनमोहक परिवार हमारा।
अति सुन्दर आँखों का तारा।
माता – पिता भाई- भगिनी अरु।
बेटा पुत्रबहू सब प्यारा।
सभी बेटियाँ खुशहाली का।
जश्न मनातीं अतिशय न्यारा।
सुख सरिता बहती घर- आँगन।
स्नेह परस्पर अनुपम प्यारा।
हँसते गाते बातेँ करते।
परिजन रचते मधु संसारा।
मीठी मधुरिम बोली सबकी।
दिल में सबके अमृत धारा।
संस्कारों का पावन पार्वत।
पूजनीय परिवार हमारा।








