ऊखीमठः केदारनाथ उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने भीरी, चंद्रापुरी व गणेशनगर समेत विभिन्न गांवों का भ्रमण कर जन संपर्क किया।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

               ऊखीमठः केदारनाथ उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने भीरी, चंद्रापुरी व गणेशनगर समेत विभिन्न गांवों का भ्रमण कर जन संपर्क किया। उन्होंने कांग्रेस पर अपनी नाकामी छिपाने के लिए सरकार के विकास कार्यो के दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास विकास का कोई विजन नहीं है। हताशा व निराशा में विपक्षी नेता ऐसे आरोप लगा रहे है। उन्होंने ग्रामीणों से भाजपा के पक्ष में मतदान कर विजयी बनाने की अपील की।

गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने चंद्रापुरी बाजार में जन संपर्क करते हुए ग्रामीणों व स्थानीय व्यापारियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि कांग्रेस के पास विकास का विजन नहीं है। वह मंदिरों के नाम पर जनता को भ्रमित कर अपनी राजनीति कर रहे है। कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी ने केदारनाथ विधानसभा का विधायक रहते कोई भी विकास कार्य नहीं किए। अपने नाकामी को छिपाने के लिए वे अपने चुनाव प्रचार अभियान में प्रदेश सरकार का दुष्प्रचार कर रहे है। उनके पास अपने कार्यकाल की कोई भी उपलब्धि नहीं है। इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी जनता को भ्रमित कर रहे है। इसके पश्चात उन्होंने भटवाड़ी सुनार, गबनी गांव, चौंडा, डोभा, रुमसी, भौंसाल, गणेशनगर सहित कई गांवों का भ्रमण कर जनता से भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, कुलदीप नेगी आजाद, मंडल अध्यक्ष अनिल कोठियाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप राणा, मंडल अध्यक्ष योगेश सेमवाल, मंडल महामंत्री अजय जोशी, अंजू नौटियाल, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा, हरिहर सिंह रावत, पुष्कर सिंह रावत, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बीना राणा, सरला भट्ट, शिव प्रसाद ममगाई, राजकिशोर, सुधीर सिंह, लक्ष्मण सिंह पंवार, महावीर सिंह झिंक्वाण, बलवंत सिंह फरस्वाण समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः बीएल भूरा                                                   …

    Spread the love

    Spread the love    सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)  

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि