केदारनाथ विस में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए होंगे ठोस प्रयास: आशा

Spread the love

ब्यू्रो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

केदारनाथ विस में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए होंगे ठोस प्रयास: आशा।

            ऊखीमठः केदारनाथ विस उप चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने गणेश नगर एवं परकंडी क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर जनसंपर्क कर वोट की अपील की। उन्होंने कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने रखते हुए सरकार के विकास कार्यों के पक्ष में मतदान की अपील की।                                      केदारनाथ विस उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने धारतोंदला, जहंगी, पिल्लू, अजयपुर, ओरिंग, ठान, धरसाल, ध्रुव नगर, परकंडी, भींगी, तनकिला, चौंडा, गर्वाली, पलद्वाड़ी, नहरा-कुनालिया और त्यूंग गांव में जनसंर्पक किया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ विस की सभी ग्राम पंचायतों की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। कहा कि केदारनाथ के चौलाई के प्रसाद को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही यात्राकाल में महिला समूहों के उत्पादों को बाजार मिले, इसके लिए प्रत्येक बाजार, पड़ाव और धाम में स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्थानीय उत्पादों के साथ ही नगदी फसलों के उत्पादन पर भी जोर दिया जाएगा। साथ ही स्थानीय जलवायु के हिसाब से यहां फल व सब्जी उत्पादन के लिए भी कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों से फसलों को नुकसान कम से कम हो, इसके लिए भी ग्रामीण स्तर पर धरातली कार्य किए जाएंगे। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही सामाजिक स्तर पर भी आगे लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विस के सभी महिला मंगल दलों का पंजीकरण कर उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाएगा। जनसंपर्क अभियान में लैंसीडाउन के विधायक दलीप सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, डा. कुलदीप नेगी आजाद, जिला पंचायत सदस्य रीना बिष्ट, प्रवासी गणेश बिष्ट, मातबर सिंह राणा, मदन सिंह चौहान, छात्र नेता संतोष त्रिवेदी, निवास चमोला, दिपांशु विद्यार्थी, सोहित, सचिन नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद सेमवाल,सोनू बिष्ट , राजेन्द्र सिंह रावत, शक्ति सिंह रावत,विनोद रावत, कर्मवीर बत्र्वाल, अंजू नौटियाल सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • Related Posts

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः बीएल भूरा                                                   …

    Spread the love

    Spread the love    सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)  

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि