ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
बिजली चोरी करने वालों से 89 हजार रुपए का जुर्माना वसूला।
अल्मोड़ाः यूपीसीएल ने दो लोगों को बिजली चोरी करने के आरोप में पकड़ा।लोधिया में एक रेस्टोरेंट स्वामी लंबे समय से कांटा डालकर बिजली की चोरी कर रहा था। वहीं सोमेश्वर में एक व्यक्ति बिजली चोरी कर रहा था।
यूपीसीएल ने दोनों आरोपियों से 89 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है। यूपीसीएल के ईई कन्हैयाजी मिश्रा ने कहा कि लोधिया में एक रेस्टोरेंट स्वामी जो कि बिजली की चोरी कर रहा था उससे 75 हजार रुपए का जुर्माना और सोमेश्वर के एक बिजली चोरी के आरोपी से 14 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। कहा कि बिजली चोरों के खिलाफ विभाग अभियान और तेज करेगा।









