श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद की प्रक्रिया तीसरा दिवस।

Spread the love

मीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़।

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद की प्रक्रिया तीसरा दिवस।

• पंच पूजा के‌ तीसरे दिन प्रात: से वेद-उपनिषद पूजा तथा देर शाम से वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो जायेगा।

• 17 नवंबर को बंद होंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट।

श्री बदरीनाथ धाम: 15 नवंबर। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तीसरे दिन आज शुक्रवार देर शाम से श्री बदरीनाथ धाम में वेद ऋचाओं का वाचन शीतकाल हेतु रूक जायेगा तथा विधिवत रूप से वेद उपनिषद ग्रंथों को बंद किया जायेगा रविवार 17 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रात्रि 9 बजकर 07 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद होंगे।

पंचपूजा के तीसरे दिन आज शुक्रवार की पंचपूजा में प्रातःकाल रावल अमरनाथ नंबूदरी तथा बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल की उपस्थिति में धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल वेदपाठी रविंद्र भट्ट तथा अमित बंदोलिया ने वेद उपनिषद को श्री बदरीनाथ मंदिर गर्भ गृह में पूजा-अर्चना हेतु रावल के सुपुर्द किया। देर शाम धार्मिक पुस्तकों को मंदिर गर्भ गृह से धर्माधिकारी वेदपाठियों के हवाले किया जायेगा इसके बाद धर्माधिकारी विधिवत पुस्तकों को बंद करेंगे । इसी के साथ आज शाम से वेद ऋचाओं का वाचन शीतकाल हेतु बंद हो जायेगा।इस दौरान मंदिर में अभिषेक पूजा तथा सामान्य पूजा-अर्चना संचालित होती रहेगी।

उल्लेखनीय है कि बीते बुधवार 13 नवंबर को श्री गणेश मंदिर के कपाट बंद हो गये थे।इसी क्रम में पंचपूजा के दूसरे दिन आदि केदारेश्वर तथा आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद हुए आज शुक्रवार 15 नवंबर को शायंकाल वेद पुस्तकों की पूजा-अर्चना, खडग -पुस्तक पूजा संपन्न होने के बाद तथा वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो जायेगा।

आज पंच पूजा के तीसरे दिन

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल भगवान बदरीविशाल की अभिषेक पूजा में शामिल हुए तथा यात्रा के मंगल समापन की प्रार्थना की।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि पंचपूजा के चौथे दिन कल शनिवार मध्यान्ह में रावल, धर्माधिकारी वेदपाठी, एवं लक्ष्मी मंदिर के पुजारीगण मां लक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ ही कढ़ाई प्रसाद चढ़ायेंगे तथा मां लक्ष्मी को श्री बदरीनाथ मंदिर गर्भ गृह में विराजमान होने की प्रार्थना करेंगे। इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सहित डिमरी पंचायत प्रतिनिधि तथा मंदिर समिति के अधिकारी कर्मचारी तथा तीर्थयात्री मौजूद रहेंगे।

 

पंचपूजा के तीसरे दिन आज बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी,ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल ,थाना प्रभारी नवनीत भंडारी, संतोष तिवारी लेखाकार भूपेंद्र रावत, संदेश मेहता,मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़, केदार सिंह रावत,संजय तिवारी, नरेंद्र खाती,अजीत भंडारी, अजय सती,अनसुया नौटियाल, योगंबर नेगी अमित पंवार, विकास सनवाल,रघुवीर पुंडीर,राजेश नंबूदरी, सत्येन्द्र चौहान,संजय भंडारी लक्ष्मी सेमवाल, हरीश जोशी, प्रदीप राणा,सहित एवं बड़ी संख्या में तीर्थयात्री मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः बीएल भूरा                                                   …

    Spread the love

    Spread the love    सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)  

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि