काव्य रत्न डॉ. रामबली मिश्र, वाराणसी।
भगवान राम पर कविता।
सत्य नाम प्रेम धाम भव्य कर्म राम हैं।
स्वार्थमुक्त त्याग मूर्ति दिव्य धर्म राम हैं।
राम नाम जाप ही अमोघ अस्त्र रक्षणम।
राम भक्ति में छिपा विशेष आत्म शिक्षणम।
स्नेह दान यज्ञ ही विशिष्ट राम मर्म है।
संत में रमा करें सुशील राम कर्म है।
व्याप्त सर्व लोक में अनंत शक्ति राम हैं।
माधुरी मनोहरी सुगीति प्रीति राम हैं।
विश्व शांति के लिए सुयोग्य वीर राम हैं।
राक्षसी प्रवृत्ति का विरोध धीर राम हैं।
विष्णु के स्वरुप राम चक्रपाणि शोभते।
मूल्यवान सत्यवान रामचन्द्र मोहते।
वंदनीय चन्दनीय ध्यान एक राम हैं।
पूजनीय प्रेम-ज्ञान सिन्धु नेक राम हैं।
एकरूपता विराट हर्ष शुद्ध श्रेष्ठतम।
दर्शनीय स्पर्शनीय भाव रूप ज्येष्ठतम।
युगे-युगे विराजमान अस्तिमान राम हैं।
धार प्यार -हार हीर क्षीर सार राम हैं।
रामचन्द्र नाम शब्द -अर्थ- भाव गंग है।
राम के चरित्र का बखान दिव्य गंध है।









