सचिन ने पत्नी और बेटी के साथ किया मतदान; जनता से की खास अपील

Spread the love

नई दिल्ली।महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर  ने मुंबई में आज सुबह अपने परिवार के साथ मतदान किया। 20 नवंबर को तेंदुलकर सुबह सवेरे पोलिंग बूथ पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी वाइफ अंजलि और बेटी सारा नजर आई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर की गई वीडियो में सचिन तेंदुलकर मतदाताओं से आगे बढ़कर वोट देने की अपुील भी करते दिखे। मतदान के बाद सचिन, अंजलि और सारा ने अपनी स्याही लगी उंगली भी दिखाईं। इसका वीडियो भी सामने आया है।

Sachin Tendulkar ने वोट डालने के बाद जनता से की खास अपील

दरअसल, महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर मुंबई के बांद्रा वेस्ट सेंटर पर वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पत्नी अंजलि और बेटी सारा तेंदुलकर भी नजर आईं। सचिन को देखकर फैंस उनसे मिलने के लिए बेताब नजर आए।इस दौरान वोट डालने के बाद न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए सचिन ने कहा कि मैं पिछले कुछ समय से ECI (भारत के चुनाव आयोग) का प्रतीक रहा हूं। मैं जो संदेश दे रहा हूं, वह है वोट देना। यह हमारी जिम्मेदारी है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे बाहर आकर वोट करें।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर चुनाव आयोग (इलेक्शन कमीशन) के ‘नेशनल आइकन’ हैं। सचिन तेंदुलकर के अलावा कई बॉलीवुड एक्टर्स और फिल्म निर्माताओ ने भी आज सुबह मुंबई में मतदान किया, जिसमें फरहान अख्तर और जोया अख्तर को भी बांद्रा के एक मतदान केंद्र पर वोट डालते हुए जाते हुए देखा गया, जिसके बाद उन्होंने भी गर्व से अपनी स्याही लगी उंगलियां दिखाई।

  • Related Posts

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः बीएल भूरा                                                   …

    Spread the love

    Spread the love    सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)  

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि