उत्तराखंड में नया भू-कानून बनाने की प्रक्रिया शुरू मुख्यमंत्री धामी ने भूमि खरीद और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए 16 दिसंबर तक सुझाव मांगने का दिया आदेश

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में भूमि संबंधित समस्याओं को सुलझाने के लिए नया भू-कानून बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी बजट सत्र में नए भू-कानून से संबंधित विधेयक विधानसभा में पेश किया जाएगा। इस कानून के तहत भूमि की अवैध और मनमाने ढंग से खरीद-बिक्री पर सख्त अंकुश लगाने की योजना है।

इस पहल के लिए सरकार ने किसानों, बुद्धिजीवियों, पक्षकारों और अन्य हितधारकों से सुझाव मांगने का निर्णय लिया है। शासन ने आदेश जारी किया है कि राज्य के समस्त परगनों के सहायक कलेक्टर अपने-अपने क्षेत्रों से वर्तमान भू-कानून में आवश्यक संशोधन के सुझाव लिपिबद्ध करेंगे। ये सुझाव जिला कलेक्टर के माध्यम से राजस्व परिषद को भेजे जाएंगे। राजस्व परिषद 16 दिसंबर तक इन सुझावों को एकत्र करके शासन को भेजेगी।

13 नवंबर को सीएम ने की थी बैठक

मुख्यमंत्री ने गत 13 नवंबर को गैरसैंण स्थित ग्रीष्मकालीन विधानसभा भवन में बुद्धिजीवियों और प्रदेश के वर्तमान तथा पूर्व उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में भू-कानून के ड्राफ्ट पर चर्चा की गई और तहसील स्तर पर जनता से सुझाव लेने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सुझावों को नए भू-कानून में शामिल किया जाएगा ताकि यह कानून सभी पक्षों के हितों का ध्यान रखे।

सुझावों को राज्सव परिषद को भेजा जाएगा

राजस्व परिषद के आयुक्त और सचिव के साथ ही समस्त जिलाधिकारियों को भू-कानून से संबंधित सुझाव प्राप्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। सहायक कलेक्टरों को प्रत्येक परगने में सभी महत्वपूर्ण सुझाव एकत्र करने को कहा गया है। ये सुझाव जिलाधिकारियों के पास जाएंगे और वहां से इन्हें राजस्व परिषद को भेजा जाएगा। राजस्व परिषद इन सभी सूचनाओं को 16 दिसंबर तक शासन को भेजेगा।

 

भूमि संबंधित समस्या का हो सकता है समाधान

गौरतलब है कि भू-कानून में बदलाव की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी, खासकर भूमि खरीद-बिक्री में अव्यवस्था और बाहरी लोगों द्वारा अवैध तरीके से भूमि कब्जाने के मामलों के बाद। मुख्यमंत्री धामी के इस कदम से राज्य में भूमि संबंधित समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • Related Posts

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः बीएल भूरा                                                   …

    Spread the love

    Spread the love    सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)  

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि