नैनीताल के घनी आबादी वाले इलाके में लगी भीषण आग

Spread the love

            नैनीतालः शहर के मल्लीताल मोहनको स्थित तीन मंजिला भवन में बुधवार की रात भीषण आग लग गई। ओल्ड लंदन हाउस नाम से पहचान रखने वाले इस भवन में एक महिला जिंदा जल गईं। यह घर इतिहासकार प्रो. अजय रावत की बहन शांता देवी का था। शव अधिक जला होने से शिनाख्त नहीं हुई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शव शांता का होगा।

             शांता के बेटे को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला। लपटें इतनी भीषण थी कि दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में ढाई घंटे से अधिक समय लग गया। भवन पूरी तरह जलकर गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

            दमकल विभाग को सूचना देने के साथ ही रेस्टोरेंट संचालक नफीस अहमद, नितिन जाटव समेत कुछ युवकों ने भवन के भीतर घुसकर शांता के बेटे निखिल को बाहर निकाल लिया। आग की लपटें व धुआं अधिक होने के कारण लोग भवन के दूसरे कमरे में नहीं जा सके।

           तेज हवा की वजह से आग ज्यादा विकराल हुई। रात 11 बजे तक पूरा भवन धू-धू कर जलने लगा। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने हाईड्रेंट से पाइप जोड़ा तो हाईड्रेंट खाली मिला।

आनन-फानन में दमकल वाहनों से ही आग पर पानी की बौछार कर काबू पाने का प्रयास किया गया। रात साढ़े 12 बजे आग बुझाई गई और उसके बाद दमकल कर्मियों ने भीतर जाकर देखा तो महिला का जला हुआ शव बरामद हो गया।

1863 में बना था भवन

                यह भवन 1863 का बना है। अंग्रेजी हुकूमत के समय नैनीताल नार्थ प्रिवेंस कैपिटल था। तब इस भवन की सबसे ऊपरी मंजिल में अंडर सेक्रेटरी स्तर के सेक्शन आफिसर रहते थे। जबकि दूसरी मंजिल में लिपिक तथा सबसे नीचे चतुर्थ श्रेणी कर्मी रहा करते थे। वर्तमान में इतिहासकार प्रो. अजय रावत की बड़ी बहन शांता देवी व बेटा उनका निखिल यहां रह रहे थे।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 21 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views

    • 12 views

    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 19 views
    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।