अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बजट भाषण में विभागों की कार्रवाई की समीक्षा की

Spread the love

अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा, जिला मुख्यालय के साथ ही पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण 25 स्थान चयनित कर हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण को सभी जिलों में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के निर्देश दिए।

बृहस्पतिवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में अपर मुख्य सचिव ने बजट भाषण में प्रदेश के विकास से संबंधित मुद्दाें पर विभाग प्राथमिकता से कार्य करें। प्रदेश में असुरक्षित पुलों का शीघ्र मरम्मत कार्य कराया जाए। ऐसे सभी पुलों के निर्माण के लिए एक महीने में डीपीआर बनाई जाए।

विभिन्न स्थानों पर नदी के ऊपर से आवागमन के लिए संचालित असुरक्षित ट्रालियों को भी हटाकर वैकल्पिक मार्गों का निर्माण किया जाए। एसीएस आनंद बर्द्धन ने कहा सरकारी विद्यालयों में आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए बजट उपलब्धता के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

बायो फैंसिंग पर काम किए जाने के निर्देश

सरकारी भवनों को चरणबद्ध रूप से सोलर एनर्जी सिस्टम लगाने पर तेजी से काम किया जाए। कृषि, उद्यान व वन विभाग के माध्यम से बायो फैंसिंग पर काम किया जाए। इसके लिए कृषि विभाग को नोडल बनाए।जिला मुख्यालय व 50 हजार से अधिक आबादी वाले शहरों में पुस्तकालय की स्थापित करें। उन्होंने चंपावत जिले में प्रस्तावित साइंस सेंटर का तेजी से काम किया जाए। बैठक में दिलीप जावलकर, अपर सचिव सी. रविशंकर, अपर सचिव रंजना राजगुरु, निदेशक खेल जितेंद्र सोनकर, बजट अधिकारी मनमोहन मनाली मौजूद थे।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 24 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 6 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views

    • 14 views