विधानसभा मानसून सत्र के लिए पहाड़ जैसी चुनौतियों को पार कर धामी सरकार ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंच गई

Spread the love

 

            विधानसभा मानसून सत्र के लिए पहाड़ जैसी चुनौतियों को पार कर धामी सरकार ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंच गई है। भारी बारिश व आपदाओं के बीच गैरसैंण में सत्र कराने के फैसले पर सरकार अडिग रही। हालांकि बारिश के बीच गैरसैंण में सत्र कराने से अफसरशाही से लेकर विधायक भी असहज महसूस कर रहे थे।

              सत्र देहरादून में करने के लिए सरकार की तरफ टकटकी लगाए थे। फरवरी 2025 को बजट सत्र देहरादून में कराने पर विपक्ष ने भी ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की उपेक्षा करने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए थे। उस समय विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने खुद सरकार से आग्रह किया था कि भराड़ीसैंण विधानसभा में ई-नेवा के तहत सदन में डिजिटाइजेशन व साउंड सिस्टम का काम चल रहा है। जिस वजह से बजट सत्र करना संभव नहीं है।

आमतौर पर सरकार की ओर से बजट सत्र गैरसैंण में किया जाता है। बजट सत्र न होने से सरकार ने मानसून सत्र को गैरसैंण में करने का निर्णय लिया। सरकार को उम्मीद थी कि 15 अगस्त के बाद मानसून कमजोर पड़ेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लगातार बारिश से उत्तरकाशी जिले के धराली, हर्षिल, पौड़ी जिले के सैंजी में आपदा ने तबाही मचाई।

सरकारी मशीनरी भी गैरसैंण में सत्र कराने से असहज महसूस थी कर रही

              भारी बारिश से पहाड़ों में जगह-जगह भूस्खलन, गदेरों में बाढ़ जैसी स्थिति को देख कर सरकारी मशीनरी भी गैरसैंण में सत्र कराने से असहज महसूस कर रही थी। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार का फैसला नहीं पलटा। गैरसैंण में सत्र कराने पर अडिग रहे। सड़क से देहरादून से गैरसैंण की दूरी लगभग 260 किमी. है।

                         सुबह के समय भारी बारिश में मंत्री, विधायक, अधिकारी, कर्मचारी सत्र के लिए गैरसैंण पहुंच गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी एक दिन पहले ही भराड़ीसैंण पहुंच चुकी थी। जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत अन्य मंत्री व विधायक भी भराड़ीसैंण पहुंचे।

मौसम खुला तो मिली राहत

               सोमवार को दोपहर बाद मौसम खुल गया है। तेज धूप खिलने से गैरसैंण जा रहे अधिकारियों व कर्मचारियों को थोड़ी राहत मिली। भराड़ीसैंण में धुंध छाए रहने से ठंड है।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 24 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 6 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 14 views