ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा में दस दिनी कुमाऊं महोत्सव का आगाज।
श्रीराम सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति द्वारा आयोजित किए जा रहे, कुमाऊं महोत्सव अल्मोड़ा का शुभारंभ हो गया है। यह महोत्सव दस दिनों तक चलेगा। इस बार यह महोत्सव एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार को पारंपरिक परिधानों में में सजी महिलाओं और विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने नगर के मुख्य बाजार अल्मोड़ा में शोभायात्रा निकाली। महिलाओं की गायन और बच्चों की गायन, नृत्य, फैंसी ड्रेस और मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया।
इस मौके पर श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, मनोज पवार,दीपक कुमार, विनीत बिष्ट, अमरनाथ नेगी, चेतन पाण्डे, शगुन त्यागी, हर्षिता तिवारी, मनोज सनवाल, पंकज भगत, मनमोहन सिंह गैड़ा, आदित्य गुरुरानी, बैभव पाण्डे, कमल बिष्ट, प्रदीप मेहता, युवम बोरा, भानू पंत, गीता तिवारी, रवीना, रेखा भाकुनी, प्रियंका भट्ट, निशा बिष्ट, दीपक तिवारी, समेत कई लोग मौजूद रहे।









