अल्मोड़ा नगर में चल रहे मां नंदा देवी मेला आज डोला उठने के साथ हुआ संपन्न।

Spread the love

 ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।

अल्मोड़ा नगर में चल रहे मां नंदा देवी मेला आज डोला उठने के साथ हुआ संपन्न।

             अल्मोड़ा में चल रहा मां नंदा देवी मेला आज तेज बारिश के बीच संपन्न हो गया है।आज मां नंदा का डोला पारंपरिक तरीके उठा और मां के जयकारों के साथ मुख्य बाजार होते हुए दुगालखोला स्थित पौराणिक नौले में विसर्जित कर दिया गया।मेल में तेज बारिश ने काफी खलल डाला और आखिरी के तीन दिन क‌ई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हो सके जिनकी बहुत पहले से तैयारी की गई थी। जिसके कारण क‌ई कलाकारों को इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का मौका नहीं मिल पाया जिससे उन्हें काफी निराशा हुई। नंदा देवी मेला समिति का कहना है कि अगर बारिश कार्यक्रम में बाधा नहीं डालती तो इसमें क‌ई और नामचीन कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते।

वहीं बारिश कुछ कलाकारों की श्रृद्धा,आस्था और उमंग को नहीं रोक पा‌ई और अपने दिली भावनाओं के साथ क‌ई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रसिद्ध रंगकर्मी, पत्रकार, साहित्यकार व समाजसेवी श्री नवीन बिष्ट के नेतृत्व में क‌ईकलाकारों ने बारिश को पीछे छोड़ते हुए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनमें झोडा, चांचरी,छपेली व अन्य गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर क‌ई कलाकार मौजूद रहे-जिनमें नारायण थापा, मनोज वर्मा, मनोज सनवाल, राजेन्द्र तिवारी, मोहन राम, नारायण राम, विनोद कुमार व अन्य क‌ई कलाकार मौजूद थे।

  • Related Posts

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)       नंदादेवी मेले के शुभारंभ…

    प्रथम पूज्य श्री गणेश: वैदिक काल से सार्वजनिक पंडालों तक का प्रामाणिक ऐतिहासिक सफर।

    Spread the love

    Spread the love  संजय सोंधी  (संयुक्त निदेशक) शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)              …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।