अरविंद केजरीवाल ने मोहन भागवत को लिखी चिट्ठी, BJP को लेकर पूछे सवाल

Spread the love
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो चुकी है। ताजा मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नए साल पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत को चिट्ठी लिखी है। आप संयोजक ने बीजेपी नेताओं पर हमला बोलते हुए मोहन भागवत से कई सवाल पूछे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने पूछे ये सवाल

  1. बीजेपी ने पिछले दिनों में जो भी गलत किया क्या RSS उसका समर्थन करती है?
  2. बीजेपी के नेता खुलकर पैसे बांट रहे हैं, क्या RSS वोट खरीदने का समर्थन करती है?
  3. बड़े स्तर पर दलित, पूर्वांचली के वोट काटे जा रहे हैं क्या RSS का लगता है ये जनतंत्र के लिए सही है?
  4. क्या RSS को नहीं लगता बीजेपी जनतंत्र को कमजोर कर रही है?

पहले भी लिख चुके हैं चिट्ठी

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में फरवरी 2025 में विधानसभा चुनाव होने प्रस्तावित हैं। इससे पहले सियासी सरगर्मी चरम पर पहुंच रही है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख को चिट्ठी लिखी हो। वह इससे पहले भी कई बार मोहन भागवत को चिट्ठी लिखकर बीजेपी और पीएम मोदी पर हमला बोल चुके हैं।

  • Related Posts

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    • By User
    • November 8, 2026
    • 15 views
    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 10 views
    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।
    • By User
    • November 8, 2026
    • 14 views