ममता बनर्जी के बयान पर बांग्लादेश ने जताया विरोध

Spread the love

कोलकाता। बांग्लादेश ने पश्चिम बगांल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर विरोध जताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, ममता ने कहा था कि वह हिंसाग्रस्त बांगलादेश से आने वाले ‘असहाय लोगों’  को पश्चिम बंगाल में आश्रय देंगी। इस मामले को देखते हुए अब बांग्लादेश सरकार ने भारत सरकार को एक नोट भेजा है।

ममता बनर्जी के बयान से पैदा होगा भ्रम

बांग्लादेश के विदेश मंत्री हसन महमूद ने कहा कि ममता बनर्जी की टिप्पणी से भ्रम पैदा हो सकता है और लोग गुमराह हो सकते हैं। यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश की एक रिपोर्ट के अनुसार हसन महमूद ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रति पूरे सम्मान के साथ मैं कहना चाहूंगा कि हमारे उनके साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। हमारे बीच गहरे संबंध हैं। लेकिन उनकी टिप्पणियों ने कुछ हद तक भ्रम पैदा किया है और इससे लोगों के गुमराह होने की गुंजाइश है।’

शहीद दिवस रैली पर दिया था बयान

बता दें कि ममता बनर्जी का यह बयान कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की वार्षिक शहीद दिवस रैली को संबोधित करने के एक दिन बाद आया है। इसमें उन्होंने बांग्लादेश के लोगों को आश्रय देने की पेशकश की थी। दरअसल, बांग्लादेश में इस समय सिविल सेवाओं में आरक्षण के खिलाफ छात्रों के नेतृत्व में हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

बनर्जी ने कहा था, ‘मुझे बांग्लादेश के मामलों पर बात नहीं करनी चाहिए क्योंकि यह एक संप्रभु राष्ट्र है और इस मुद्दे पर जो कुछ भी कहा जाना चाहिए वह केंद्र का विषय है। लेकिन मैं आपको यह बता सकती हूं कि अगर असहाय लोग हमारे दरवाजे खटखटाते हैं, तो हम निश्चित रूप से उन्हें आश्रय देंगे।’

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने भी की आलोचना

ममता के इस बयान का पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने भी आलोचना की और पश्चिम बंगाल सरकार को याद दिलाया कि विदेशी मामलों से संबंधित किसी भी मामले को निपटाने का विशेषाधिकार केंद्र के पास है।

  • Related Posts

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    Spread the love

    Spread the love    अंजनी सक्सेना                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं…

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    Spread the love

    Spread the love  राजेंद्र रंजन गायकवाड  (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     सिस्टम समझें,,,  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।