बताओ यह कैसा अमृत काल

Spread the love

हरी राम यादव , अयोध्या (उ.प्र.)

  बताओ यह कैसा अमृत काल

जहां माननीय मजे ले रहे,
जनता मंहगाई से हो बेहाल ।
अस्सी करोड़ खड़े लाइन में,
पास गलाने को न है दाल।
बताओ यह कैसा अमृत काल ?

युवा घूम रहा है सड़कों पर,
तैयारी करते पक गये बाल।
बूढ़े पांच साल में पेंशन ले ले,
हो रहे हैं एकदम मालामाल।
बताओ यह कैसा अमृत काल ?

हीरे से मंहगा ट्रैक्टर बिक रहा,
जी एस टी से कृषि हुई बेहाल।
अरबों रुपए के विज्ञापन हो रहे,
सांड बन रहे किसान के काल।
बताओ यह कैसा अमृत काल ?

झूठे वादों की झड़ी लगाकर,
चुनाव में माननीय ठोंकें ताल ।
बात और कुछ करने लगते,
जनता पूछे जब कोई सवाल।
बताओ यह कैसा अमृत काल ?

निशि दिन कर करके विष वमन ,
खड़ी की जा रही नफरत की दीवाल।
धर्म जाति की राजनीति के बल,
फैलाया जा रहा झूठा भौकाल।
बताओ यह कैसा अमृत काल ?

दवा हवा सी हरकत कर रही,
उधेड़ रही मध्यम वर्ग की खाल।
पर्ची के सहारे सांस ले रहे,
साहेब सरकारी अस्पताल।
बताओ यह कैसा अमृत काल ?

शिक्षा में उपजायी मंहगाई से,
अभिभावक हो रहे बेहाल ।
लूट मची है विद्या के मंदिर में,
विद्या मंदिर बन गये हैं माल।
बताओ यह कैसा अमृत काल ?

 

  • Related Posts

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    • By User
    • November 17, 2026
    • 13 views
    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    • By User
    • November 17, 2026
    • 11 views
    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    • By User
    • November 17, 2026
    • 9 views
    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

    • By User
    • November 17, 2026
    • 5 views
    जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

    उत्तर प्रदेश में अखिलेश भी हिन्दुत्व की राह पर

    • By User
    • November 17, 2026
    • 17 views
    उत्तर प्रदेश में अखिलेश भी हिन्दुत्व की राह पर

    मध्य प्रदेश : तबादला उद्योग से तबादला फैक्ट्री तक

    • By User
    • November 17, 2026
    • 8 views
    मध्य प्रदेश : तबादला उद्योग से तबादला फैक्ट्री तक