बीकेटीसी ने बदरीश पंडा पंचायत को उपलब्ध करायी यात्रियों के स्नान हेतु बाल्टियां एवं मग।

Spread the love

बीकेटीसी मीडिया प्रभारीः डा हरीश गौड़।

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा।

• धामों के स्नान घाटों पर तीर्थयात्रियों हेतु जागरूकता।

•बीकेटीसी ने बदरीश पंडा पंचायत को उपलब्ध करायी यात्रियों के स्नान हेतु बाल्टियां एवं मग।

श्री बदरीनाथ धाम: 26 सितंबर। श्री बदरीनाथ धाम में अलकनंदा नदी में स्नान, आचमन, तर्पण करते समय तीर्थयात्रियों के बहने की घटना के बाद मंदिर समिति ने जागरूकता अभियान तेज किया है।

श्री बदरीनाथः केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय के निर्दशों के बाद मंगलवार को बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने पुलिस प्रशासन के साथ बदरीनाथ स्थित स्नान घाटों का निरीक्षण किया तथा तीर्थ पुरोहितों से भी बातचीत की।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बदरीनाथ धाम से बताया है आज मंदिर समिति की ओर से श्री बदरीनाथ पंडा पंचायत को दस बाल्टियां तथा मग सौंपे गये ताकि तीर्थयात्री नहाते समय उनका उपयोग कर सकें। वहीं बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने कहा है कि स्नान घाटों को सुरक्षित किया जाना जरूरी है इसके लिए नदी के किनारों पर लौहे के चैन से दौहरी सुरक्षा की जानी चाहिए।

उल्लेखनीय है विगत मंगलवार 24 सितंबर को भारतीय मूल के एनआर आई मलेशिया निवासी पिता पुत्र के बहने की घटना के बाद से मंदिर समिति ने श्राद्ध तर्पण से जुड़े तीर्थ पुरोहितों तथा श्री बदरीनाथ पंडा पंचायत से संपर्क कर तीर्थयात्रियों को जागरूक करने तथा नदी के बहाव में न जाने की अपील की है।जिला पुलिस प्रशासन ने भी लाउड स्पीकर से नदी के बहाव में न जाने संबंधित सूचनाओं का प्रसारण पहले की तुलना में बढ़ाया है जिसका तीर्थयात्रियों पर असर भी हो रहा है।

आज मंदिर समिति की ओर से प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट तथा भंडार प्रभारी जगमोहन बर्त्वाल ने संयुक्त रूप से श्री बदरीनाथ पंडा पंचायत अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी तथा पंचायत प्रतिनिधियों को बाल्टियां तथा मग सौंपे जिनका तीर्थयात्री उपयोग कर सकेंगे। इस अवसर पर पंडा पंचायत अध्यक्ष ने बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय का आभार जताया। साथ ही उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित सदस्यों एवं मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ सहित पंडा पंचायत पदाधिकारी राजेश पालीवाल, सुधाकर बाबुलकर, रजनीश मोतीलाल, अशोक टोडरिया, श्रीकांत बडोला, दुर्गा प्रसाद ध्यानी, सदस्य प्रदीप गौरीभट्ट एवं सत्येंद्र झिंक्वाण, खिलाफ सिंह आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में घोषित तिथि के अनुसार इस बार भगवान केदारनाथ के कपाट आगामी 11 नवम्बर को भैयादूज पर्व पर शुभ लगनानुसार शीतकाल के लिए बन्द कर दिये जायेगें !

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                   ऊखीमठः 11 वें ज्योतिर्लिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    • By User
    • November 17, 2026
    • 13 views
    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    • By User
    • November 17, 2026
    • 11 views
    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    • By User
    • November 17, 2026
    • 9 views
    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

    • By User
    • November 17, 2026
    • 5 views
    जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

    उत्तर प्रदेश में अखिलेश भी हिन्दुत्व की राह पर

    • By User
    • November 17, 2026
    • 17 views
    उत्तर प्रदेश में अखिलेश भी हिन्दुत्व की राह पर

    मध्य प्रदेश : तबादला उद्योग से तबादला फैक्ट्री तक

    • By User
    • November 17, 2026
    • 8 views
    मध्य प्रदेश : तबादला उद्योग से तबादला फैक्ट्री तक