मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा तुंगनाथ महोत्सव को जिला स्तरीय करने के घोषणा पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण नेगी।

ऊखीमठः तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश से शीतकालीन गद्दी मक्कूमठ आगमन पर मनाये जाने वाले तुंगनाथ महोत्सव के सफल आयोजन के लिए तुंगनाथ महोत्सव समिति का गठन कर सतीश मैठाणी को अध्यक्ष तथा विकास नेगी को सचिव के साथ ही विभिन्न उप समितियों का गठन कर ग्रामीणों को जिम्मेदारी दी गयी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा तुंगनाथ महोत्सव को जिला स्तरीय करने के घोषणा पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में प्रधान विजयपाल नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तुंगनाथ महोत्सव समिति का गठन करते हुए अध्यक्ष सतीश मैठाणी, उपाध्यक्ष विनोद नेगी, सचिव विकास नेगी, सह सचिव राजेश नेगी, कोषाध्यक्ष सतवीर चौहान के अलावा पंकेश लाल, आशीष चौहान, भगत सिंह रावत, प्रदीप नेगी, विनोद मैठाणी, चन्द्र सिह सदस्य नामित किये गए जबकि प्रधान विजयपाल नेगी, क्षेपस जयवीर नेगी, वन पंचायत सरपंच विजय सिंह चौहान, मठापति राम प्रसाद मैठाणी, बीरबल भटट्, क्षेपस उषाडा़ सुनीता देवी, प्रधान पावजगपुडा अरविन्द रावत, अरविन्द मैठाणी, मदन राणा, योगेन्द्र भण्डारी, श्री चंन्द्र रावत, पूर्व प्रधान जय सिंह चौहान, दशमी देवी मैठाणी व महिला मंगल दल अध्यक्ष लक्ष्मी देवी भण्डारी को संरक्षक मण्डल में रखा गया है। बैठक में सांस्कृतिक समिति में भगवती प्रसाद मैठाणी दिलवर नेगी, गणेश जोशी, निरीक्षक/ आंडिटर जीतपाल भण्डारी, दीपक बमोला, मीडिया प्रभारी प्रेम बल्लभ गौड़ , नितिन नेगी को जिम्मेदारी दी गयी है। वही बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में तुंगनाथ महोत्सव के सफल आयोजन के लिए विभिन्न उप समितियों का गठन कर अन्य ग्रामीणों को भी जिम्मेदारी दी जायेगी। वही तुंगनाथ महोत्सव के नव नियुक्त अध्यक्ष सतीश मैठाणी ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी है उनका निर्वहन समर्पित व निस्वार्थ भावना से किया जायेगा तथा भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश से शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ आगमन पर मनाये जाने वाले तुंगनाथ महोत्सव को भव्य रूप देने की सामूहिक पहल की जायेगी।

  • Related Posts

    एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’…

    नियंत्रण औरों पर नहीं, खुद पर कीजिए

    Spread the love

    Spread the love    सुश्री सरोज कंसारी कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति, गोबरा नवापारा-राजिम,      रायपुर, (छत्तीसगढ़)                        (नया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।