मुख्यमंत्री धामी ने 188 करोड़ की 74 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी में 188.07 करोड़ रुपये के 74 कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इनमें चार ईवी स्टेशनों समेत 36 कार्यों का लोकार्पण किया गया। इन पर लगभग 111.22 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। जबकि, 76.85 करोड़ रुपये के 38 कार्यों का शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून को आदर्श शहर की तरह विकसित करना है। इसी क्रम में जनता की सहूलियत के लिए सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस वक्त देहरादून की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक जाम है। इससे निजात के लिए पार्किंग स्थलों को विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में 11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली दो ऑटोमेटेड और एक भूतल पार्किंग का भी शिलान्यास किया जा रहा है। इससे बहुत हद तक शहर के एक बड़े हिस्से को जाम से मुक्त रखा जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने बाल भिक्षावृत्ति निवारण के लिए तीन रेस्क्यू वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय में पत्र प्रबंधन डेस्क का भी शुभारंभ किया गया। इससे यहां आने वाले पत्रों की ट्रेकिंग भी आसान हो जाएगी। वहीं, प्रस्तावित 11 ईवी चार्जिंग स्टेशनों में से चार स्टेशनों का भी लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया। जल्द ही सात ईवी चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण भी पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे शहरवासियों को इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की सुविधा मिलेगी। इससे शहर में पर्यावरण संरक्षण भी हो सकेगा।

समग्र विकास के लिए काम कर रही सरकार : सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत स्मार्ट शौचालय बनाने, स्मार्ट वाटर मैनेजमेंट की शुरुआत की गई है। स्मार्ट स्कूलों की स्थापना करने के साथ ही लैंसडाउन चौक पर 650 पाठकों की क्षमता वाली अत्याधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है।

शहर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। हर्रावाला में 300 बेड वाले कैंसर अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजानदास, सहदेव पुंडीर, सविता कपूर, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ऊखीमठः मदमहेश्वर घाटी की ह्रदय स्थली के रूप मेें विख्यात व भगवती राकेश्वरी की तपस्थली रासी गाँव से आगामी दिनो मेें  शुरू होने वाली 6 दिवसीय मनणामाई लोक जात यात्रा की सभी तैयारियां शुरू कर दी गयी है तथा लोक जात यात्रा के आयोजन से मदमहेश्वर घाटी के जनमानस में भारी उत्साह बना हुआ है।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।                           ऊखीमठः मदमहेश्वर घाटी की ह्रदय स्थली के रूप मेें…

    ऊखीमठः विकासखंड ऊखीमठ की 12 ग्राम पंचायत प्रधानो तथा 9 क्षेत्र पंचायत  सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचित होने पर ग्रामीणों ने एकता व भाई चारे की मिशाल कायम की है।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।              ऊखीमठः विकासखंड ऊखीमठ की 12 ग्राम पंचायत प्रधानो तथा 9 क्षेत्र पंचायत  सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऊखीमठः मदमहेश्वर घाटी की ह्रदय स्थली के रूप मेें विख्यात व भगवती राकेश्वरी की तपस्थली रासी गाँव से आगामी दिनो मेें  शुरू होने वाली 6 दिवसीय मनणामाई लोक जात यात्रा की सभी तैयारियां शुरू कर दी गयी है तथा लोक जात यात्रा के आयोजन से मदमहेश्वर घाटी के जनमानस में भारी उत्साह बना हुआ है।

    • By User
    • July 18, 2025
    • 3 views

    शिव-स्तुति

    • By User
    • July 18, 2025
    • 3 views
    शिव-स्तुति

    सच सच बताओ क्या तुम

    • By User
    • July 18, 2025
    • 6 views
    सच सच बताओ क्या तुम

    मोक्ष प्रदाता, संपूर्ण चराचर जगत के नाथ : काशी विश्वनाथ

    • By User
    • July 18, 2025
    • 4 views
    मोक्ष प्रदाता, संपूर्ण चराचर जगत के नाथ : काशी विश्वनाथ

    फिरोजपुर पुलिस और बीएसएफ को मिली बड़ी कामयाबी 

    • By User
    • July 17, 2025
    • 4 views
    फिरोजपुर पुलिस और बीएसएफ को मिली बड़ी कामयाबी 

    मां का संघर्ष

    • By User
    • July 17, 2025
    • 4 views
    मां का संघर्ष