बुखार, जुकाम और खांसी की चपेट में आ रहे हैं बच्चे; डॉक्‍टर की बताई इन बातों का रखें ध्‍यान

Spread the love

 ऋषिकेश।  मौसम में आ रहा बदलाव बच्चों की सेहत को नासाज कर रहा है। सोमवार को ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में सौ बच्चे उपचार के लिए पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे बुखार, जुकाम, खांसी की चपेट में आ रहे हैं। तीर्थनगरी में इन दिनों सुबह शाम ठंडी हवा चल रही है।

खासतौर से बच्चे आ रहे बीमारी की चपेट में

बारिश नहीं होने के कारण सूखी ठंड पड़ रही है। जबकि दिन में धूप निकल रही है। जिससे दिन और रात के तापमान में काफी अंतर है। मौसम में यहीं बदलाव लोगों की सेहत पर प्रतिकूल असर डाल रहा है। खासतौर से बच्चे बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।

एक ही दिन करीब सौ बच्चे उपचार के लिए पहुंचे

सोमवार को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में करीब सौ बच्चे उपचार के लिए पहुंचे। ओपीडी में सुबह नौ बजे से ही भीड़ लग गई थी। दोपहर एक बजे तक करीब सौ बच्चों को बाल रोग विशेषज्ञ देख चुके थे।

इस तरह करें ठंड से बचाव

वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. उपाध्याय का कहना है कि दोपहर में जब धूप निकलती है तब भी बच्चों को पर्याप्त कपड़े पहनाकर रखें। एक दो मोटे कपड़ों के बजाय अलग-अलग परत वाले कपड़े पहनाएं। पीने के लिए गुनगुना पानी दें और सही मात्रा में पानी पिलाते रहे। मौसमी फलों का प्रयोग करें। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को ठंड से बचाने का प्रयास करें।

ओपीडी में बढ़ी मरीजों की भीड़

अन्य दिनों के मुकाबले सोमवार को ओपीडी में भीड़ अधिक रहती है। ओपीडी का पर्चा बनाने के लिए दो काउंटर लगाए गए हैं। दोनों काउंटरों पर लंबी भीड़ रही। अस्पताल में औसतन ओपीडी चार सौ की रहती है। शनिवार को अस्पताल में ओपीडी नहीं चली थी। जबकि रविवार को अवकाश था। सोमवार को अस्पताल खुला तो मरीजों की भीड़ अधिक रही।
  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 28 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 7 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views

    • 14 views