छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खुला कुंड पुल।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खुला कुंड पुल।

भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से ही करनी होगी आवाजाही।

स्थानीय लोगों एवं यात्रियों को मिलेगी राहत।

           ऊखीमठः  श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग का महत्वपूर्ण पड़ाव कुंड पुल छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया है। गुरुवार दोपहर से पुल छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया था। हालांकि भारी वाहनों को अब भी चुन्नी बैंड वाले वैकल्पिक मार्ग से ही जाना होगा। वहीं पुल के समीप प्रस्तावित बेली ब्रिज के निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है।

 

मानसून सीजन में केदार घाटी में हो रही भारी बारिश के कारण मंदाकिनी नदी के लगातार तेज बहाव के चलते श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग के बेहद महत्वपूर्ण पुल कुंड के आधार को क्षति पहुंची थी। जिसके कारण एक महीने से ज्यादा समय से पुल से आवाजाही बंद थी। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने राष्ट्रीय राजमार्ग को पुल को सुरक्षित करने एवं जल्द यातायात शुरू करने के निर्देश दिए थे। अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग निर्भय सिंह ने बताया कि पुल के आधार को मजबूत करने के लिए कंक्रीट दीवार का निर्माण किया गया। पुल की मजबूती बढ़ाने एवं परखने के बाद गुरुवार से छोटे वाहनों के लिए पुल खोल दिया गया है। इससे केदारनाथ धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों दोनों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं विकल्प के तौर पर पुल से बैराज की ओर 10 मीटर की दूरी पर बेली ब्रिज स्थापित करने की योजना है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर कार्य भी शुरू कर दिया गया है। करीब 70 मीटर स्पाम का पुल तैयार किया जा रहा है जिसका मोर्थ केंद्र सरकार को अप्रूव करने भेजा गया है।

इधर यात्रा मार्ग पर संगम सुरंग का मरम्मत कार्य भी लगभग पूर्ण होने को है। 15 सितंबर तक सुरंग आवाजाही के लिए खोल दी जाएगी। इसके अलावा सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच वॉशआउट क्षेत्र में भी छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करने के लिए तेजी से कार्य चल रहे हैं। मौसम ठीक रहा और पहाड़ी से भारी बोल्डर नहीं आए तो तीन से चार दिन के बीच छोटे वाहनों की आवाजाही यहां भी शुरू हो जाएगी।

  • Related Posts

    कमलादेवी जनसेवा संस्थान द्वारा राष्टीय स्तर पर कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह द्वितीय हेतू आवेदन आमंत्रित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः (नया अध्याय)     डॉलर. एस. के. फगेड़िया                                       …

    रिस्पॉन्सिबल फूफा जी !

    Spread the love

    Spread the love  राजेंद्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                       (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)        …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 4 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।