डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया

Spread the love

डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया

षसूबे के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने गुरुवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनको तमाम खामियां मिली, जिसको लेकर अधीक्षक को फटकार लगाई। सुबह लगभग आठ बजे अचानक स्वास्थ्य मंत्री का काफिला सीएचसी पहुंचा, जिससे स्वास्थ्य कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। मंत्री ने निरीक्षण के दौरान सबसे पहले इमरजेंसी का औचक निरीक्षण किया। औषधालय में फैली दवाओं को देख उन्होंने ठीक से रखरखाव करने की नसीहत दी। उसके बाद वह जच्चा-बच्चा वॉर्ड गए, जहां फैली गंदगी देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने सीएमएस को कड़ी फटकार लगाई।

41 में 11 कर्मचारी म‍िले अनुपस्‍थि‍त

वहीं लगी आरओ की टोटियां में पानी निकलने की जांच की। इसके बाद उन्होंने अधीक्षक कक्ष में पहुंचकर उपस्थिती रजिस्टर देखा, जिसमें 41 कर्मचारियों के स्टाफ में 11 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। एक डॉक्टर की रजिस्टर में उपस्थिति लगी होने के बावजूद अस्पताल से गायब मिले। जानकारी करने पर अधीक्षक चिकित्सक के बारे में जवाब नहीं दे पाए। वहीं, एक कर्मचारी को विभागीय काम से बाहर भेजा गया। जिसके बारे में डिप्टी सीएम ने पूछा कि किसके आदेश के तहत कर्मचारी को भेजा गया है।

अधीक्षक को जमकर लगाई फटकार

अधीक्षक के सही जवाब न देने पर उन्होंने जमकर फटकार लगाई। उन्होंने सीएचसी में इलाज कराने आए मरीजों से बातचीत की। इलाज कराने आए राम प्रकाश को साथ ले जाकर उसका पर्चा बनवाया। मरीज से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। अस्पताल में अवैध पार्किंग को लेकर भी अस्पताल अधीक्षक को फटकार लगाई है। अधीक्षक एके जैसल ने बताया कि अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई के दिशा-निर्देश मिले हैं। सीएचसी परिसर की साफ-सफाई कराई जाएगी।

  • Related Posts

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    Spread the love

    Spread the love    अंजनी सक्सेना                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं…

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    Spread the love

    Spread the love  राजेंद्र रंजन गायकवाड  (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     सिस्टम समझें,,,  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।