ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत, अल्मोड़ा।
गैरसैंण बनाओ स्थायी राजधानी,मूल निवास पर करो कार्यवाही।
धनगड़ी पुल संघर्ष समिति के नेतृत्व में चित्तौड़खाल में राज्य आंदोलनकारियों ने किया प्रदर्शन ।
मौलेखाल (अल्मोड़ा) स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाए जाने और मूल निवास और भू-कानून की मांग पर कार्यवाही को लेकर स्याल्दे के चित्तौड़खाल में राज्य आंदोलनकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
रविवार को धनगड़ी पुल संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुनील टम्टा के नेतृत्व में राज्य आंदोलनकारी और स्थानीय लोगों ने चित्तौड़खाल में एकत्र होकर जमकर नारेबाजी।
वक्ताओं ने कहा कि राज्य गठन के बाद से ही लोग गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग करते आए हैं लेकिन राजनीतिक दल जनभावनाओं की अनदेखी कर इस मांग पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
मूल निवास और सशक्त भू-कानून को लेकर भी जनता लंबे समय से सड़कों पर संघर्ष कर रही है, लेकिन सरकार भी इन मांगों पर आजतक अपना रुख स्पष्ट नहीं कर पाई है ।
वक्ताओं ने कहा कि इन मांगों पर जल्द से जल्द कार्यवाही नहीं की गई तो वह जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही जनता के सहयोग से आंदोलन शुरू कर देंगे। इस अवसर पर वहां पर राजेंद्र नेगी, राम सिंह, वीरेंद्र सिंह, रतन सिंह, पूरन सिंह, चंदन सिंह, माधो सिंह आदि लोग मौजूद थे।









