हजारों नए सदस्य बनवानें का होगा लक्ष्य : श्रीप्रकाश पाण्डेय।

Spread the love

ब्यूरो जौनपुर (उ. प्र.) : पंकज सीबी मिश्रा।

हजारों नए सदस्य बनवानें का होगा लक्ष्य : श्रीप्रकाश पाण्डेय।

मछलीशहर : सांगठनिक जिला मछलीशहर के विधानसभा केराकत में धर्मापुर मंडल अंतर्गत आयोजित भाजपा सदस्यता कार्यशाला को मुख्य अतिथि के रूप में मछलीशहर के भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रकाश पाण्डेय नें सम्बोधित किया। उन्होंने भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व ‘सदस्यता अभियान-2024’ के निमित्त धर्मापुर मंडल के एक दिवसीय सदस्यता अभियान कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर पदाधिकारी सौ नए सदस्य बनवाने का संकल्प जरूर लें। उक्त कार्यशाला की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर हुआ। कार्यशाला में सम्मिलित लोगो को सदस्यता से संबंधित जानकारी देते हुए भाजपा नेता श्रीप्रकाश पाण्डेय नें कहा कि सदस्यता अभियान के अंतर्गत आगामी दो सितंबर से दस नवंबर तक नए सदस्य जोड़ने का अभियान चलेगा । इस अवसर पर सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन को सशक्त बनाने एवं आगामी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु चर्चा हुई। आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मछलीशहर श्रीप्रकाश पाण्डेय नें सदस्यता अभियान हेतु मेरा परिवार – भाजपा परिवार भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व ‘सदस्यता अभियान-2024’ के निमित्त मंडल के पदाधिकारियों को सम्बोधित किया। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक पंकज मिश्रा नें जानकारी देते हुए बताया कि एक दिवसीय सदस्यता अभियान कार्यशाला में सम्मिलित कार्यकर्ताओ को सदस्यता अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का उद्देश्य सिर्फ नए सदस्य बनाना मात्र नहीं है बल्कि आम लोगों तक पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने के साथ- साथ केंद्र व राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओ को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का उद्देश्य है। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष मछलीशहर श्रीप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान 2024 में राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़नें का अच्छा विकल्प है । भाजपा परिवार से जरूर जुड़े। आप भाजपा का सदस्यता बनने के लिए 8800002024 पर मिस्ड कॉल करें। इसका उद्देश्य सिर्फ नए सदस्य बनाना नहीं है बल्कि आम लोगों तक पार्टी की विचारधारा को पहुंचाना है साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजना को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का उद्देश्य है। इस कार्यशाला में सदस्य्ता संयोजक दिलीप त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष धर्मापुर राधेश्याम विश्वकर्मा, मंडल सह संयोजक सदस्यता अभियान रामसमुझ मौर्य, नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश सोनकर, उमेश सिंह, रामासरे सोनकर सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहें। भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के अन्तर्गत डोभी में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यशाला 2024” में जिलाध्यक्ष रामविलास पाल और जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह भी उपस्थित रहें। जिसमें कार्यशाला में सदस्यता अभियान के सन्दर्भ में विस्तृत चर्चा की गई। आगामी दिनों में अधिक से अधिक जन मानस से सम्पर्क कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यशाला में जनप्रतिनिधि गण, सदस्यता प्रभारी, पदाधिकारी, मंडल कार्य समिति सदस्य, सदस्यता अभियान संयोजक, सह संयोजक, मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, सदस्यता अभियान मण्डल संयोजक, सह संयोजक एवं वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’…

    नियंत्रण औरों पर नहीं, खुद पर कीजिए

    Spread the love

    Spread the love    सुश्री सरोज कंसारी कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति, गोबरा नवापारा-राजिम,      रायपुर, (छत्तीसगढ़)                        (नया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।