प्रभारी सम्पादकः जौनपुर (यूपी) पंकज सीबी मिश्रा / मीडिया विश्लेषक एवं पत्रकार।
होली हुडदंग: फेमस रंगीन डायलॉग, हास्य नेताओं के संग।
आइए होली – 2025 में आप सभी का स्वागत करते है कुछ रंगीन मिजाज नेताओ के द्वारा बोले गए कुछ फेमस डायलॉग के साथ। यह बुरा न मानो होली है सेगमेंट की वह खास प्रस्तुति है जो लतियाए संपादक और गरियाए पत्रकार के सौजन्य से मिर्ची वाली गुझिया खा कर मुझसे पानी पर चर्चा करने बैठे हमारे परदेश अध्यक्ष की तरफ से जिन्होंने अपने जीवन में बस कांटे ही बाटे और अंत में भंग खाकर गांव के बासबाड़े के लोटे रहे। तो पहिले डिस्क्लेमर पढ़ लीजिए ताकि अगर आपको हसीं ना आए तो मुझे यानी पंकज सीबी मिश्रा को आप कड़ाही भर भर के होली की बधाई देते रहे।
डिस्क्लेमर: यह हास्य व्यंग्य होली स्पेशल है कृपया इसे दिल पर गंभीरता से ले और हंसते हंसते यदि हार्ट खटैक आए तो और हंसने की कोशिश करे ! यदि हंसी ना आ रही हो तो अपने नजदीकी चारा सेंटर जाए और एक मुठ्ठी चोकर चबा कर चेक करें की कही आपको चायबिटीज तो नही। यदि है तो फिर आप नीचे दिए गए लाइनो को याद करें और पाएं अंतराष्ट्रीय लेवल के हुलियार बनने का सुनहरा मौका साथ में पाए मेरे साथ भंग पीने का टिकट तो नीचे दिए गए स्लोगन को अपने आस पास के भौजाई पर आजमाएं और खूब गालियां खाए, कुछ यूं कि
1- चलने की ताकत नहीं नाम मजबूत खान… टोटी वाले चचा
2- अगर मेरी चाची की मूछें होती, तो मैं उसे चाचा कहती… शमा गुम्मद
3- बल्ले और पैड के बीच इतना गैप है कि मैं इसके बीच से कार चला सकता था … शशि जरुर
4- अपना रख, दूसरों का चख… अरविंद भाजीवाल
5- वो कहते हैं ना एक बूंद खाटाई , सौ मन दुध फाड़ देती है… निम्मो ताई
6- सोने में सुगंध नहीं, पत्थर में फूल नहीं, गलती सबसे होती है….अहित शाह
8- सर सलामत, तो पगड़ी हज़ार गुरु
हट पीछे … चुल्ल गांधी
9- खटैक … सिद्धू प्लस पाजी प्लस बदमाश
10- पाकिस्तान ने जितना खेत नहीं जोता उतनी फसल उजाडी है गुरु… धांसू त्रिवेदी
11- बहुत खूब… टिकैत सन ऑफ बुझैत
12- ये छोटे छोटे गड्ढे ही शरारत के अड्डे… ओजस्वी प्रसाद जादव
13- वक्त खूबसूरत मेहबूबा के लिए भी नहीं रुकता गुरु … हकलू खां
14- कुल्हाड़ी से कपड़े धोए और फिर कर्म को रोए…अमरीश देवगन
15- घोंसला असमान में अंडे पाताल में गुरु… बावन खेड़ा
16- लुकिंग टोक्यो गोइंग न्यूयॉर्क… धीरेंद्र मोदी
अब इन डायलॉगो का दिए गए नामी वैज्ञानिकों से कोई संबंध नहीं पर नाम ठीक से पढ़ेंगे तो संबंध ही संबंध निकलेंगे जैसे अभी दारू आवंटन मामले में यूपी के दारू ठेको और महिलाओं के बीच मिले। या यूं कहे होली धमाल और ठेके से टीके तक पिंक गुलाल होली से ठीक पहले यूपी में दारू के ठीकों का आवंटन प्रक्रिया समाप्त माना गया। जज साहब ने भी मामला संज्ञान में लिया था और पड़ोसी के सुखावन भैया भी संज्ञान में लिए थे इसलिए मामला बराबरी का था। वैसे खबरों के मुताबिक कुल आवंटन की चालीस प्रतिशत दारू की दुकानें महिलाओं के हाथ लगी हैं,अद्भुत व विहंगम टाइप का एक्सपेरिमेंट हुआ है होली पर ये। मतलब अब प्रधानपति के बाद ठिकापति का भी कांसेप्ट। गजब है यूपी। होली से पहिले महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण का विहंगम दृश्य है यह। एक तरफ जहां महिला स्वभावगत मदिरा विरोधी होती है वहां चालीस प्रतिशत दुकानें महिलाओं की होना बहुत कुछ कह जाता है। हालांकि हमारे बनारसी विशेषज्ञों के अनुसार यह सब महिला सशक्तिकरण नही पुरुष फशक्तिकरण है जिसमें सिस्टम के आंख में रंग झोंकने का प्रयास किया गया है। कुछ नेब्बू टाइप के लोग अपनी मेहरारू को ठेका दिलवा दिए है जिनमे खोजिए तो अधिकतर अंधभक्त पार्टी वाले मिल मिला जायेंगे। ये सब कुछ नहीं है सब जपनाम वाले निराला बाबा की माया है, सब प्रधानपति टाइप मामला है, इस बीच भोपास्वामी टाइप पियक्कड़ों की मांग है कि सरकार को करना ये चाहिए कि जिसके नाम से दुकान है वहीं दुकान चलाये, ताकि जमी रहे मधुशाला। और यदि कोई और चलाता पाया जाए तो लाइसेंस निरस्त कर दिया जाए। महिलाएं खुद दारू की दुकान चलाने लगें तो पक्का जानिए उन दुकानों की बिक्री कई गुना बढ़ जाएगी । ठीको पर बातें सुनाई देगी कि …ओ वाली के त देख के ही नशा हो जाला। फलानी ठीका वाली के दारू ज्यादा नशा करत बा। कोई शराब पीए, तो कोई बोलता कि हम तो दिनवां में पचीस दाईं दारू खरीदने जाते हैं ओकरे चक्कर में, इतना पी नहीं पा रहे तो दोस्तों में बांट रहे हैं, इस चक्कर में दोस्त बहुत ज्यादा बन गए हैं आजकल,यह और बात है कि सारा वेतन बिक गया उस चक्कर में, नहरी में लोट पोट जा रहे है।







