दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा; चार लोगों की मौत

Spread the love

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाइवे पर गुरुवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। ट्रक में पीछे से कार की भिड़ंत होने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। चारों लोग अलीगढ़ जनपद के रहने वाले थे। कई लोग घायल भी हुए हैं। यह हादसा नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हुआ। पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है।

गौंडा कस्बा से बुधवार रात रेडीमेड व्यापारी केदारनाथ के लिए अर्टिगा गाड़ी (एचआर 30 एए 2922) से जा रहे थे। इसमें राहुल कौशिक, जुगल, बबलू वार्ष्णेय, विपिन उर्फ भोला, ग्रीन वार्ष्णेय, राजू व मंगेराम शामिल थे।

सुबह लगभग चार बजे हादसा हो गया। इसमें सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें पुलिस के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें ग्रीन, विपिन, जुगल और राहुल को मृत घोषित कर दिया गया। बबलू समेत तीन लोगों की हालत गंभीर है। वह गाड़ी में पीछे की तरफ बैठे थे।

टना की खबर पाकर पूरा कस्बा शोक में डूब गया है। सभी ने बाजार बंद कर दिए। मृतकों के घर पर लोगों का तांता लग गया। मृतकों के परिवारीजन मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए हैं। जुगल व विपिन की शादी एक वर्ष पूर्व हुई है।

मृतकों के नाम

– 45 वर्षीय रतन पुत्र शिवचरन लाल निवासी गोंडा, थाना गोंडा जनपद अलीगढ़

– 31 वर्षीय भोला पुत्र महेंद्रपाल निवासी गोंडा, थाना गोंडा जनपद अलीगढ़

– 30 वर्षीय जुगल पुत्र ललित कुमार निवासी गोंडा, थाना गोंडा जनपद अलीगढ़

– 36 वर्षीय राहुल पुत्र मुनीम शर्मा निवासी गोंडा, थाना गोंडा जनपद अलीगढ़

घायल

– मनोज पुत्र रामजीलाल निवासी गोंडा, थाना गोंडा जनपद अलीगढ़

– राजू पुत्र अज्ञात निवासी खैर, थाना खैर, अलीगढ़

  • Related Posts

    कस्बा खुड़पेंच गंज

    Spread the love

    Spread the love  लेखकः अरुण गुप्ता, पुलिस महा निरीक्षक सेवा निवृत।                      समीक्षा कस्बा खुड़पेंच गंज   कस्बा खुड़पेंच गंज पुस्तक…

    जीवन की सच्चाई

    Spread the love

    Spread the love    काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।     जीवन की सच्चाई   सच्चाई की राह यह, करो सत्य से स्नेह। इधर- उधर भटको नही, रहे आत्म…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कस्बा खुड़पेंच गंज

    • By User
    • July 20, 2025
    • 5 views
    कस्बा खुड़पेंच गंज

    जीवन की सच्चाई

    • By User
    • July 20, 2025
    • 5 views
    जीवन की सच्चाई

    शिवभक्ति, आत्मशुद्धि, अनुशासन और आस्था का प्रतीक बाबा वैद्यनाथ का श्रावणी मेला।

    • By User
    • July 20, 2025
    • 5 views
    शिवभक्ति, आत्मशुद्धि, अनुशासन और आस्था का प्रतीक बाबा वैद्यनाथ का श्रावणी मेला।

    भारत की गूँज

    • By User
    • July 20, 2025
    • 4 views
    भारत की गूँज

    खुशी मुझको भी हो रही है

    • By User
    • July 20, 2025
    • 4 views
    खुशी मुझको भी हो रही है

    24 घंटे में सनसनीखेज हत्याकांड सुलझाया नौ साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसका ही 15 वर्षीय परिचित नाबालिग किशोर निकला।

    • By User
    • July 20, 2025
    • 6 views
    24 घंटे में सनसनीखेज हत्याकांड सुलझाया नौ साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसका ही 15 वर्षीय परिचित नाबालिग किशोर निकला।