राज्यसभा में सांसद नरेश बंसल ने निजी अस्पतालों में महंगे इलाज का उठाया मुद्दा

Spread the love

भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य डाॅ. नरेश बंसल ने बृहस्पतिवार को संसदीय कार्रवाई में भाग लेते हुए एम्स ऋषिकेश के विस्तारीकरण का मुद्दा उठाया है। सदन में प्रश्नकाल के दौरान सांसद डाॅ. नरेश बंसल ने कहा कि एम्स ऋषिकेश में मरीजों का दबाव लगातार बढ़ रहा है।

अस्पताल का विस्तारीकरण नहीं होने के कारण बेडों की संख्या कम पड़ रही है। उन्होंने कहा कि एम्स ऋषिकेश में न केवल उत्तराखंड, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भी बड़ी संख्या में मरीज अपना इलाज कराने पहुंचते हैं। इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने व समस्या का शीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया है।
निजी अस्पतालों में महंगे इलाज का मुद्दा उठाया

वहीं उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने संसद में स्पेशल मेंशन के दौरान निजी अस्पतालों में महंगे इलाज का मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से निजी अस्पतालों में इलाज की युक्तिसंगत दरों की नीति बनाने की मांग की।उन्होंने कहा, आमजन के लिए निजी अस्पतालों में इलाज बहुत महंगा है। सरकार ने उनके लिए सीजीएचएस की तरह दरें निर्धारित नहीं की हैं। देश में निजी क्षेत्र के अस्पतालों के इलाज की दरों में घोर असमानता है। निजी अस्पतालों के महंगे इलाज के एवज में बीमार व्यक्ति को भारी-भरकम राशि चुकानी पड़ती है। इससे उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है। इसका मुख्य कारण निजी अस्पताल की दरों पर कोई नियंत्रण न होना है। पॉलिसी के अभाव में जनता इलाज के लिए मनमानी राशि देने को मजबूर है।

सवाल किया कि जब छोटी-छोटी मेडिक्लेम कंपनियां निजी अस्पतालों से समझौता करके सस्ती दरों पर इलाज करा सकती हैं तो सरकार क्यों निजी अस्पतालों के लिए दर तय नहीं करती? उन्होंने सरकार से निजी अस्पतालों में इलाज के लिए विभिन्न उपचार और प्रक्रियाओं समेत सभी चीजों की दरें तय करने की मांग की।
  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 28 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 7 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views

    • 14 views