जिंदगी की पहली शिक्षक होती हैं,मांं

Spread the love

 स्वरचित सु श्री सुजाता कुमारी चौधरी

        इंदौर मध्य प्रदेश।

जिंदगी की पहली शिक्षक होती हैं,मांं

ईश्वर की बनाई हुई,सबसे ख़ूबसूरत रचनाओं में से एक है, मां।
बनी दुनिया की पहली शिक्षक मां,
शिक्षा संस्कार हमे सिखाती, हर सही _ गलत का फर्क हमें बताती।
हमारी गलतियों को सुधारती रहती।

प्यार वहा हम पर बरसाती। तबीयत अगर हो जाए खराब, दिन रात हमारी देखभाल वो करती।

रातों की निंद भूलकर, खुद हमे वो सुलाती, स्नेह बरसाती।
बिन मां रहना, जीवन हैं, अधूरा खाली _खाली जग लगता सारा सुना_ सुना।

जिन्दगी में उसका दुलार काफी हैं,
सर पर उसका हाथ काफी हैं।
दूर हो या पास हो, क्या फर्क पड़ता हैं।
मां का तो बस एहसास ही काफी हैं।

मां को कभी दुःख मत देना।
मां से ही दुनियां है, हमारी। मां की सेवा करना, परम् कर्तव्य ।
क्योंकि मुझे, दुनिया में लाने वाली ही, मेरी सांसे देने वाली ही मां हैं, मेरी।

हर दर्द को सहकर, इस दुनियां में बुलाया मुझे।
वो, मां हैं, मेरी।
नौ माह पेट में रखती हैं,।
अन गिनत दर्द वो सहती।
सारी तकलीफ वो सहती,।

धूप में खुद जलती, छांव हम पर बनाती।

खुद भूखी रहकर के भी भर पेट भोजन हमें खिलाती।

फिर दुनिया में मां को ही क्यों भूल जाते हैं।
कामयाबी मिलते ही, मां का ही साथ छोड़ जाते हैं।

पर भूल जाते हैं, उन्नति की पहली सीढ़ी ही हैं, मां।

दुनियां में ईश्वर की ही पूजा करते, पर ईश्वर के दूसरे रूप को ही पहचान नही पाते।

जिन्दगी, मां हैं, क्योंकि जिन्दगी देने वाली ही मां हैं।
मां के कदमों में ही हैं, स्वर्ग बसा।।

 

  • Related Posts

    सच्चा इंसान (कविता)

    Spread the love

    Spread the love  राजेंद्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                       (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)        …

    वो दीवाना चाहिए : सुल्तान अली गहलोत 

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत  (लेखक व शिक्षक)  पूर्व छात्र, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़, (उ. प्र.)                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अल्मोड़ा पुलिस के महिला कोतवाली, थाना धौलछीना एवं थाना सल्ट ने चलाया जनजागरूकता अभियान।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 0 views

    संकल्प, साधना और सेवा के प्रेरणा पुञ्ज नरेन्द्र मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    संकल्प, साधना और सेवा के प्रेरणा पुञ्ज नरेन्द्र मोदी

    नरेंद्र मोदी जी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, सेवा और साधना में रत एक व्यक्तित्व

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    नरेंद्र मोदी जी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, सेवा और साधना में रत एक व्यक्तित्व

    दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने ब्लॉक मुख्यालय पर की तालाबंदी। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने ब्लॉक मुख्यालय पर की तालाबंदी। 

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में अल्मोड़ा के 12 विद्यार्थियों का चयन, 18 सितम्बर को मुख्यमंत्री से करेंगे संवाद।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में अल्मोड़ा के 12 विद्यार्थियों का चयन, 18 सितम्बर को मुख्यमंत्री से करेंगे संवाद।

    सच्चा इंसान (कविता)

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    सच्चा इंसान  (कविता)