कपीना निवासी पंकज का हुआ पीसीएस में चयन, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने मिठाईयां बांट परिजनों को दी शुभकामनाएं।

Spread the love

ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।

कपीना निवासी पंकज का हुआ पीसीएस में चयन, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने मिठाईयां बांट परिजनों को दी शुभकामनाएं।

अल्मोड़ा नगर के कपीना निवासी पंकज जोशी का पीसीएस में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने अपने साथियों एवं स्थानीय लोगों के साथ पंकज जोशी के पिता गिरीश चंद्र जोशी एवं उनके परिजनों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पंकज जोशी के पिता डॉ.गिरीश चन्द्र जोशी डीनापानी इंटर कालेज में संस्कृत के प्रवक्ता हैं तथा उनकी माता सुशीला जोशी गृहणी हैं। पंकज की प्रारंभिक शिक्षा वीरशिवा स्कूल अल्मोड़ा में हुई। इसके बाद उन्होंने विपिन चन्द्र त्रिपाठी इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट से बीटेक की परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्तमान में वह जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली से पीएचडी कर रहे हैं।उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि पंकज जोशी बाल्यकाल से ही कुशाग्रबुद्धि के बालक थे।पढाई के अलावा खेलों में भी उनका रुझान था। उन्होंने लंबे समय तक राफा क्रिकेट क्लब में शामिल होकर खेल में प्रतिभाग किया,साथ ही अल्मोड़ा की ऐतिहासिक रामलीला कर्नाटक खोला में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर श्री कर्नाटक के साथ पंकज जोशी के अग्रज हेम जोशी, देवेन्द्र कर्नाटक, रमेश जोशी, अनिल जोशी, कविता पाण्डे,रेखा जोशी, कंचन पाण्डे, आशा मेहता,रश्मि काण्डपाल,कमल जोशी, नेहा काण्डपाल, मीनाक्षी जोशी,रेखा पंवार,माही पंवार, ज्योति गोस्वामी, कमल जोशी, एस एस कपकोटी, गौरव काण्डपाल, भास्कर जोशी, हर्षित आगरी, कार्तिक बिष्ट, सहित कई स्थानीय लोगों ने पंकज की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

  • Related Posts

    कमलादेवी जनसेवा संस्थान द्वारा राष्टीय स्तर पर कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह द्वितीय हेतू आवेदन आमंत्रित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः (नया अध्याय)     डॉलर. एस. के. फगेड़िया                                       …

    रिस्पॉन्सिबल फूफा जी !

    Spread the love

    Spread the love  राजेंद्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                       (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)        …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 4 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।