तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर नजर रखेगी लेजर स्पीड गन

Spread the love

नई दिल्ली। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली में अब वाहनों की रफ्तार 50 किमी प्रतिघंटा करने पर भी विचार किया जा रहा है। अभी तक गति सीमा 70 किमी प्रतिघंटा है। इसे दिशा में यातायात पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए हैं, जल्द ही ट्रांसपोर्ट विभाग को सर्कुलर भेजा जा सकता है।
लेजर स्पीड गन को लेकर सर्कुलर जारी
इसके साथ ही सर्दी में घने कोहरे की वजह से हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने गति सीमा पर निगरानी रखने के लिए लेजर स्पीड गन लगाने की तैयारी कर ली है। अभी कैमरे लगे हैं। लेजर स्पीड गन को लेकर सर्कुलर भी जारी किया गया है। सर्कुलर में सभी ट्रैफिक उपायुक्त, टीआई को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने तौर पर उन स्पॉट की जानकारी लें, जहां पर हादसे और वाहनों की रफ्तार काफी ज्यादा होती है।

दिल्ली में 36 से ज्यादा स्पॉट, गति सीमा का नहीं हो रहा पालन

यातायात पुलिस अधिकारी के अनुसार दिल्ली में 36 से ज्यादा ऐसे स्पॉट हैं, जहां पर वाहन चालक गति सीमा का उल्लंघन करते हैं। इस वजह से वहां पर सड़क हादसे होते हैं और लोगों की जान तक चली जाती हैं। इसमें उत्तरी जिले के रिंग रोड, आउटर रिंग रोड, नरेला व अलीपुर जैसे दिल्ली के बाहरी इलाके के बेल्ट के भी इलाके हैं।

अत्याधुनिक लेजर स्पीड गन तय सीमा से अधिक वाहनों की गति को एक किमी दूर से ही पकड़ लेती है। इस गन में यह साक्ष्य भी होगा कि वह मानक से कितना अधिक तेज गाड़ी चला रहे थे। लेजर का उपयोग टेलगेटिंग प्रवर्तन, फोटो और वीडियो आधारित गति प्रवर्तन, विचलित ड्राइविंग, सांख्यिकीय डेटा संग्रह और आपदाओं के माप के लिए किया जाता है।
क्या बोले ट्रैफिक पुलिस के स्पेशल सीपी?
यातायात पुलिस के स्पेशल सीपी अजय चौधरी ने बताया कि हमारी कोशिश रहती है कि किसी तरह से वाहनों से होने वाले हादसे कम हों। सर्दी में कोहरे के चलते हादसों को खतरा बढ़ जाता है, इसलिए लेजर स्पीड गन से तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
कोहरे में गाड़ी चलाते समय बरतें ये सावधानियां
धीमी गति से चलें: अपनी गति कम करें और किसी भी स्थिति में ज्यादा समय देने के लिए वाहनों से दूरी बनाकर चलें।
लो-बीम हेडलाइट्स का इस्तेमाल करें: कोहरा प्रकाश को परावर्तित करता है, इसलिए हाई बीम का इस्तेमाल करने से देखना मुश्किल हो सकता है।
अपने वाइपर और डीफ़्रॉस्टर का इस्तेमाल करें: कोहरा आपकी खिड़कियों पर जमा हो जाता है, इसलिए दृश्यता बढ़ाने के लिए अपने डीफ़्रॉस्टर और वाइपर का इस्तेमाल करें।
इसका भी ध्यान दें: तेज आवाज में संगीत या दूसरे यात्रियों से बातचीत जैसी ध्यान भटकाने वाली चीजों से बचें।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)