“प्रेस की चुप्पी, रीलों का शोर”

Spread the love

डॉo सत्यवान सौरभ,

कवि,स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार,

आकाशवाणी एवं टीवी पेनालिस्ट,

बड़वा (सिवानी) भिवानी, हरियाणा।

 

 

 

“प्रेस की चुप्पी, रीलों का शोर”

 

कभी जो कलम थी आग सी,

अब फ़िल्टरों में खो गई।

जो चीखती थी अन्याय पर,

वो चुपचाप अब सो गई।

 

न सवाल हैं, न बात है,

बस ट्रेंड की सरकार है।

जो रील बनाए युद्ध पर,

वो आजकल अख़बार है।

 

जो सत्ता से डरता नहीं,

वो अब स्पॉन्सर से डरे।

जो सच दिखाए आईना,

वो अब व्यूज को गिन मरे।

 

“नमस्ते फैम!” से शुरू,

हर दिन का संवाद है।

जहाँ ख़बर नहीं, बस

कॉलेब का व्यापार है।

 

जहाँ ‘भाई लोग’ की जय जयकार,

और ‘हेटर्स’ का बहिष्कार।

जहाँ लोकतंत्र की बहस नहीं,

सिर्फ़ गिवअवे और अवतार।

 

हाशिये की चीख अब

मीम बनकर रह गई।

जो ज़मीर हुआ करता था,

वो प्रोफाइल में बह गई।

 

कविता भी अब सोचती है,

क्या लिखूं इस दौर में?

जब कवि बिके ब्रांड बनें,

हर शब्द हो चटख़ौर में।

 

तो लो मनाओ दिवस नया,

‘इन्फ्लुएंसर महोत्सव’ हो।

जहाँ चरित्र से बड़ा कन्टेन्ट,

और सत्य से बड़ी पोस्ट हो।

 

 

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 0 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म