गुरुदीन वर्मा जी.आजाद
शिक्षक एवं साहित्यकार
बारां (राजस्थान)
जी.आज़ाद हिंदुस्तान में
——————————————————
जी.आज़ाद हिंदुस्तान में,
जी.आज़ाद हो तुम,
जी भरकर महको तुम फूलों,
महकेगा तुमसे यह चमन,
तुम हो चमन-ए- हिंदुस्तान,
लावो तुम बहार खिलकर,
कि खिल उठे हर चेहरा,
जीने की खुशबू तुम फैलावो,
उमंग और खुशी बनकर तुम महको,
कि महक सके हर जीवन,
जी.आज़ाद हिंदुस्तान में।
जी भरकर तुम चमको सितारों,
होगी रोशनी इस जमीं पे,
होगी रोशनी हर जीवन में,
पैदा होगा एक आत्मविश्वास,
पथ पर आगे बढ़ने का,
तुम चमको इस तरहां,
कि नाज करें तुमपे हिन्दुस्तां।
जी.आज़ाद हो तुम चिरागों,
बसे हैं तुम्हीं में ख्वाब-ए-हिन्द,
तुम्ही हो ख्वाब-ए-हिन्दुस्तां,
तुम दिखावो हर शख्स को,
नेकी और इंसाफ की राह,
तुम वह अंधेरा दूर करो,
जिसको कहते है नफरत की भावना,
कि अखण्ड रहे यह भारत,
हिंदू-मुस्लिम-सिक्ख-ईसाई,
यहाँ पर भाईचारे से रहे,
आबाद हो यहाँ सभी,
मेहनत की रोशनी इनमें पैदा करो,
कि फक्र हो तुमपे हिन्दुस्तां को,
तुम काम यहाँ ऐसा करो,
जिससे आबाद हो यह हिन्दुस्तां।
जी.आज़ाद हिन्दुस्तां में—————।






