डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या, (उ0प्र0)
सजल
मात्रा-भार—14
समांत—-आर
पदांत—–नहीं
करें किसी से रार नहीं।
रहे एक सरकार नहीं।।
सभी रोग की दवा यहाँ।
ईर्ष्या का उपचार नहीं।।
सीखें तम सँग रहना भी।
रहे सदा उजियार नहीं।।
हार-जीत दोनों जीवन।
मिले जीत हर बार नहीं।।
आती ऋतु पतझड़ की भी।
रहती सदा बहार नहीं।।
सैनिक कैसे लड़ पाएँ?
जब हाथों हथियार नहीं।।
हिंसा सकल पाप की जड़।
करें इसे स्वीकार नहीं।।






