शिक्षक एवं साहित्यकार
गुरुदीन वर्मा (जी.आजाद)
बारां (राजस्थान)
क्यों किसने हम पर यह जादू किया ?
————————————————————
क्यों किसने हम पर यह जादू किया, कि हम आज इतने बदल गए।
किसकी लगी है हमको नजर, कि दीवाने इतने अब हम हो गए।।
क्यों किसने हम पर यह जादू——————।।
अनजान थे इस बात से, कहते हैं आखिर यहाँ प्यार किसको।
नादान थे, ना था असर, करते यहाँ हम यूँ प्यार किसको।।
क्यों यहाँ किसको देखा है दिल ने, दिल के कमल जो खिल गए।
किसकी लगी है हमको नजर, कि दीवाने इतने अब हम हो गए।।
क्यों किसने हम पर यह जादू——————।।
रहते हैं खोये अब हम उसी में, तस्वीर उसकी रखकर सामने हम।
रहता है हमको इंतजार उसी का, मिलने का उससे हमको हरदम।।
क्यों ख्वाब दिल का कौन बन गया, कि बेख्याल खुद से इतने हो गए।
किसकी लगी है हमको नजर, कि दीवाने इतने अब हम हो गए।।
क्यों किसने हम पर यह जादू——————।।
हम अजनबी थे इस शहर में, आये थे हम परदेशी बनकर।
लिखते हैं अब खत उसके लिए,वो गीत है अब धड़कन बनकर।।
क्यों हुस्न किसका यहाँ ऐसा खिला है, कि बेशर्म उससे हम हो गए।
किसकी लगी है हमको नजर, कि दीवाने इतने अब हम हो गए।।
क्यों किसने हम पर यह जादू——————–।।







