काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।
डॉक्टर
डॉक्टर मेरे मित्र हैँ, धरती के भगवान।
सेवा करते रात-दिन, महा पुरुष इंसान।।
सहज समर्पण भाव से, करते सदा निदान।
करते काया कल्प हैं, रोगी स्वस्थ सुजान।।
जब पड़ता बीमार है, इक रोगी इंसान।
डॉक्टर को वह खोजता, जिमि डॉक्टर भगवान।।
यदि डॉक्टर होते नहीं, मर जाते सब लोग।
सारे जग में फैलते, तरह – तरह के रोग।।
होता नहीं इलाज तब, केवल दिखते लाश।
रोगग्रस्त इंसान सब, होते सतत हताश।।
वंदनीय डॉक्टर सभी, पूजनीय इस लोक।
डॉक्टर धर्म महान ही, हरता रहता शोक।।
डॉक्टर – तरुवर -छाँव से, मन में है मुस्कान।
डॉक्टर का होता रहे, आजीवन गुणगान।।






