संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
ना पूछो उनका पता हो गए लापता..!
इंद्रायणी नदी में देखने आए नजारा,
ना पूछो उनका पता हो गए लापता।
पुणे के मावल – कुंडमाला इलाके में,
हादसा कईयों को बहा गया घापे में।
यहाँ तीस साल पुराना पुल ढह गया,
सौभाग्शाली रहा जो ज़िन्दा रह गया।
इंद्रायणी नदी में देखने आए नजारा,
ना पूछो उनका पता हो गए लापता।
भारी बारिश एवं तेज था जल प्रवाह,
वीडियो बनानेवाले बनते खुदागवाह।
उस वक्त 100 लोग पुल पर मौजूद,
क्या? पता इनमें किसका रहा वजूद।
इंद्रायणी नदी में देखने आए नजारा,
ना पूछो उनका पता हो गए लापता।
जर्जर पुल पे ही क्यों वीकेंड मनाना,
शासन ने बंद रखा यहां आना-जाना।
30साल पुराना लोहा कितना चलता,
नदी का बहाव हर साल खूब गलता।






