संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
22 जून: विश्व वर्षावन दिवस पर विशेष
विश्व वर्षावन दिवस एक वैश्विक आह्वान…!
विश्व की आधी जैव विविधता को आश्रय देते हैं,
यह जंगल पृथ्वी की सतह को भी कवर करते हैं।
विश्व वर्षावन दिवस केवल एक वैश्विक आह्वान,
सबसे कीमती खजाने के संरक्षण का करें ऐलान।
पृथ्वी के फेफड़े हैं हर सांस में ऑक्सीजन देते हैं,
प्रांगार द्विजारेय सोख जलवायु संतुलित रखते हैं।
विश्व की आधी जैव विविधता को आश्रय देते हैं,
यह जंगल पृथ्वी की सतह को भी कवर करते हैं।
यहां पे हर मिनट जितना जंगल काटा जा रहा हैं,
हम इनकी रक्षा के पर्याप्त प्रयास नहीं कर रहे हैं।
आईए इन जंगलों की महिमा को जानें-समझ लें,
कदम उठाएं प्रकृति व मानव एक साथ पनप लें।
(संदर्भ-कार्बन डाईऑक्साइड या प्रांगार द्विजारेय)






