मैंने पी है शराब 

Spread the love

 

अशोक कुमार यादव मुंगेली, छत्तीसगढ़ 

अध्यक्ष यादव समाज सेवा समिति।

 

 

 

              मैंने पी है शराब 

 

हाँ! मैंने पी है शराब, लोग मुझे कहते हैं शराबी।

अपने गम को भूलाता हूँ, इसमें क्या है खराबी?

नाचता हूँ, झूमता हूँ नशे में, खुद से करता हूँ बात।

दिन भर मेहनत करता हूँ, आराम करता हूँ मैं रात।।

जब मैं नहीं पीता हूँ, तब तक मैं मानव रहता हूँ।

मादक पदार्थ पीने के बाद, मैं दानव बन जाता हूँ।।

गुटखा खाता हूँ शान से, सिगरेट पीता हूँ आराम से।

भले ही मुझे कैंसर हो जाए, नहीं डरता अंजाम से।।

नाली में सोया रहता हूँ, कीड़े और सूअर के समान।

गली के कुत्ते मेरे ऊपर पेशाब कर, करते हैं सम्मान।।

पीने के बाद मैं ही गली का दादा, भाई और गुंडा हूँ।

उतरने के बाद कहता हूँ, ऐसा नहीं किया शर्मिंदा हूँ।।

घर में रात-दिन करता हूँ कलह, झगड़े और लड़ाई।

बीवी से माँगता हूँ पैसा, नहीं देती तो करता पिटाई।।

मुझको देखकर डरते हैं, मछली, मुर्गी और बकरे।

बेजुबानों को मार कर खा जाता हूँ, नहीं है लफड़े।।

बन गए मेरे कई साथी, दारू पीता और पिलाता हूँ।

बेंच दिया घर, गहनें, फुटपाथ में जीवन बिताता हूँ।।

बिकती है शराब गली-गली, पीने वालों की कमी नहीं।

चल रहा नशा मुक्ति अभियान, छोड़ो शराब अभी यहीं।।

 

 

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)