संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
24 जून: रानी दुर्गावती पुण्यतिथि पर विशेष
एक ऐसी वीरांगना रानी दुर्गावती…!
गोंडवाना की एक ऐसी वीरांगना रानी दुर्गावती,
भारतीय नतमस्तक हैं उनके बलिदान के प्रति।
गौरवांवित हुई साहस और स्वाभिमान से मिट्टी,
अपने दुश्मनों की समय-समय पर की थी छुट्टी।
आने वाली पीढ़ियों के लिए बनी हैं प्रेरणा स्रोत,
अजर अमर हुई रानी जो जलाकर जाती ज्योत।
गोंडवाना की एक ऐसी वीरांगना रानी दुर्गावती,
भारतीय नतमस्तक हैं उनके बलिदान के प्रति।
विवाह चन्देल व गोंड संस्कृतियों का संगम था,
दलपत से मिलन परंपराओं का एकीकरण था।
नियति ने उनके जीवन में कठिन मोड़ ला दिया,
विवाह, कुछ साल बाद शाह का निधन हो गया।
गोंडवाना की एक ऐसी वीरांगना रानी दुर्गावती,
भारतीय नतमस्तक हैं उनके बलिदान के प्रति।
उसी समय बेटा वीर नारायण अभी बालक था,
रानी के लिए स्थिति टूटने का कारण बनता था।
दुर्गावती अडिग रहीं और इसे अवसर में बदला,
गोंडवाना का शासन हाथों में लें पहचान बनाई।






